CM केजरीवाल का शाह को जवाब, 'झाड़ू का बटन इतनी जोर से दबाओ कि टूट जाए 2015 का रिकॉर्ड'

Published : Jan 27, 2020, 08:03 PM IST
CM केजरीवाल का शाह को जवाब, 'झाड़ू का बटन इतनी जोर से दबाओ कि टूट जाए 2015 का रिकॉर्ड'

सार

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को लोगों से कहा कि वे आठ फरवरी को ईवीएम पर झाड़ू के सामने वाला बटन इतनी ज़ोर से दबाएं कि आम आदमी पार्टी (आप) 67 सीटें जीतने का अपना ही रिकॉर्ड तोड़ दे।

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को लोगों से कहा कि वे आठ फरवरी को ईवीएम पर झाड़ू के सामने वाला बटन इतनी ज़ोर से दबाएं कि आम आदमी पार्टी (आप) 67 सीटें जीतने का अपना ही रिकॉर्ड तोड़ दे।

‘आप’ प्रमुख केजरीवाल ने उत्तर दिल्ली के नरेला और बवाना इलाकों में रोड शो किया। उन्होंने कहा, “ झाड़ू का बटन इतने ज़ोर से दबाएं कि हम 2015 का रिकॉर्ड तोड़ दें।” केजरीवाल ने ठंड और हल्की बारिश के बावजूद रोड शो में आने के लिए लोगों का आभार जताया।

केजरीवाल नेवी ब्लू रंग की जीप में खड़े थे और उनका रोड शो पतली गलियों से गुज़र रहा था। इस दौरान उन्होंने लोगों की तरफ हाथ हिला कर उनका अभिवादन किया और लोगों से हाथ मिलाया।

उनके साथ नरेला के विधायक शरद चौहान और बवाना के विधायक राम चंदर थे। झाड़ू ‘आप’ का चुनाव चिन्ह है। 

इससे पहले शाहीन बाग को लेकर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा था कि दिल्ली चुनाव में कमल का बटन इतनी ज़ोर से दबाना कि उसका असर शाहीन बाग तक जाए। 

(ये खबर पीटीआई/भाषा की है। एशियानेट न्यूज हिन्दी ने सिर्फ हेडिंग में बदलाव किया है।) 
 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

Raihan Vadra Photos Row: रायहान की 74 तस्वीरें क्यों हटाईं? बीकानेर हाउस ने बताई वजह
Telecom Rules 2026: ₹10,000 आवेदन फीस, नई तकनीक की टेस्टिंग कैसे होगी? जानें स्टार्टअप्स के नियम