केजरीवाल बोले, एजुकेशन पर राजनीति न करें, यमुना को इतना साफ करेंगे कि लोग लगाएंगे डुबकी

Published : Jan 26, 2020, 10:31 AM IST
केजरीवाल बोले, एजुकेशन पर राजनीति न करें, यमुना को इतना साफ करेंगे कि लोग लगाएंगे डुबकी

सार

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को कहा कि अगर विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी को फिर से जीत मिलती है तो उनकी सरकार यमुना को इतना साफ बना देगी कि शहर के लोग नदी में डुबकी लगा सकेंगे।

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को कहा कि अगर विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी को फिर से जीत मिलती है तो उनकी सरकार यमुना को इतना साफ बना देगी कि शहर के लोग नदी में डुबकी लगा सकेंगे। ग्रेटर कैलाश में एक जनसभा को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने कहा कि वह अगले चुनाव से पहले दिल्लीवासियों के साथ यमुना में डुबकी लगाएंगे।

उन्होंने कहा,“ आप यमुना में डुबकी लगा सकेंगे। आज से पांच साल, अगले चुनाव से पहले, मैं भी आप के साथ शामिल होऊंगा और हम यमुना में डुबकी लगाने के लिए जाएंगे।” यमुना की सफाई केजरीवाल की ओर से जारी “गारंटी कार्ड” में भी शामिल है।

शिक्षा को ‘ओछी राजनीति’ का हिस्सा नहीं बनाएं

अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को अमित शाह को कहा कि वह शिक्षा को ‘‘ओछी राजनीति’’ का हिस्सा नहीं बनाएं और न ही छात्रों, शिक्षकों और दिल्ली के सरकारी स्कूलों के अभिभावकों की कड़ी मेहनत का मजाक उड़ाएं। दिल्ली के मुख्यमंत्री का यह जवाब शाह के उस आरोप के बाद आया है जिसमें उन्होंने कहा था कि आप ने सत्ता में आने के बाद नये स्कूल नहीं बनवाए और मौजूदा स्कूलों की स्थिति में भी गिरावट आई है।


संविधान की रक्षा करने का दायित्व नागरिकों पर 
केजरीवाल ने छत्रसाल स्टेडियम में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में संविधान की प्रस्तावना भी पढ़ी और इस पर बल दिया कि संविधान की रक्षा करने का दायित्व देश के नागरिकों पर है। उन्होंने कहा, “जिन्होंने बलिदान देकर देश को स्वतंत्र कराया उन्होंने हमें संविधान का उपहार दिया। उसकी रक्षा करना देश की एक सौ तीस करोड़ जनससंख्या का दायित्व है। यदि संविधान की रक्षा होती है तो देश आसानी से कठिन परिस्थितियों से निकल जाएगा।”

(ये खबर पीटीआई/भाषा की है। एशियानेट हिन्दी न्यूज ने सिर्फ हेडिंग में बदलाव किया है।)

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

असम में इतिहास रचा गया: नेशनल हाईवे पर उतरा PM मोदी का विमान, जानिए क्या है ELF और इसके लाभ?
Shocking Medical Study: क्लिनिकली डेड इंसान भी देख सुन सकते हैं? नए रिसर्च में चौंकाने वाला दावा