केजरीवाल ने 72 सेकंड का वीडियो जारी कर कहा, मेरे दिल्लीवासियों, आपका बेटा आतंकवादी नहीं

Published : Feb 02, 2020, 05:25 PM IST
केजरीवाल ने 72 सेकंड का वीडियो जारी कर कहा, मेरे दिल्लीवासियों, आपका बेटा आतंकवादी नहीं

सार

खुद को आतंकवादी कहे जाने पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को इसका जवाब दिया। उन्होंने एक वीडियो जारी कर लिखा, मेरे दिल्लीवासियों, आपका बेटा आतंकवादी नहीं है। साथ ही उन्होंने कहा, 8 फरवरी को भाजपा वालों को जवाब देना।  

नई दिल्ली. खुद को आतंकवादी कहे जाने पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को इसका जवाब दिया। उन्होंने एक वीडियो जारी कर लिखा, मेरे दिल्लीवासियों, आपका बेटा आतंकवादी नहीं है। साथ ही उन्होंने कहा, 8 फरवरी को भाजपा वालों को जवाब देना।

क्या है वीडियो में?
केजरीवाल ने 1 मिनट 12 सेकंड का वीडियो जारी किया। इसमें एक शहीद के परिवार को दिखाया गया है। साथ ही इसमें दावा किया गया है कि दिल्ली सरकार शहीदों के परिजनों को 1 करोड़ रुपए की आर्थिक मदद देती है।

भाजपा सांसद ने बताया था 'आतंकी'
आरोप है कि प्रवेश वर्मा ने आम आदमी पार्टी के मुखिया और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को एक रैली में आतंकी करार दिया था। मादीपुर की एक रैली में प्रवेश वर्मा ने कहा था, "केजरीवाल जैसे नटवरलाल...केजरीवाल जैसे आतंकवादी देश में छुपे बैठे हैं। हमें तो सोचने पर मजबूर होना पड़ता है।" प्रवेश ने कहा था, "हम कश्मीर में पाकिस्तानी आतंकवादियों से लड़ें या फिर केजरीवाल जैसे आतंकवादियों से इस देश के अंदर लड़ें।"

चुनाव आयोग ने की कार्रवाई
आप ने इस बयान की शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद चुनाव आयोग ने प्रवेश वर्मा के चुनाव प्रचार पर भी रोक लगाई थी। इसके अलावा भाजपा को प्रवेश वर्मा का नाम स्टार प्रचारकों की सूची से हटाने को कहा। 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: शादीशुदा महिला ‘शादी के झूठे वादे’ पर रेप केस क्यों नहीं कर सकती?
Pariksha Pe Charcha: PM मोदी छात्रों को देंगे तनाव मुक्त परीक्षा के टिप्स, जानें कब और कैसे जुड़ें?