रिश्वत मामले में भाजपा ने आप पर बोला हमला कहा, पार्टी ने दिल्ली के लोगों को दिया धोखा

Published : Feb 07, 2020, 03:37 PM ISTUpdated : Feb 07, 2020, 06:10 PM IST
रिश्वत मामले में भाजपा ने आप पर बोला हमला कहा, पार्टी ने दिल्ली के लोगों को दिया धोखा

सार

भाजपा की दिल्ली इकाई ने कथित रिश्वतखोरी मामले में उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के ओएसडी की गिरफ्तारी के बाद आम आदमी पार्टी (आप) पर शुक्रवार को हमला बोला और कहा कि पार्टी ने दिल्ली के लोगों को "धोखा"  दिया है।  

नई दिल्ली. भाजपा की दिल्ली इकाई ने कथित रिश्वतखोरी मामले में उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के ओएसडी की गिरफ्तारी के बाद आम आदमी पार्टी (आप) पर शुक्रवार को हमला बोला और कहा कि पार्टी ने दिल्ली के लोगों को "धोखा"  दिया है।

अधिकारियों ने बताया कि सिसोदिया के ओएसडी गोपाल कृष्ण माधव को सीबीआई ने माल एवं सेवा कर (जीएसटी) से जुड़े एक मामले में करीब दो लाख रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किया।

भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने ट्वीट किया

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने ट्वीट किया, "भ्रष्टाचार के ख़िलाफ़..अन्ना जी के सहारे बनी इस आम आदमी पार्टी ने दिल्ली से विश्वासघात किया है, उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया का ओएसएडी रँगे हाथ पैसे लेते पकड़ा गया...अब क्या बोलें?

माधव 2015 में सिसोदिया के कार्यालय में तैनात थे

सीबीआई के अधिकारियों के मुताबिक माधव 2015 में सिसोदिया के कार्यालय में तैनात थे। यह गिरफ्तारी दिल्ली विधानसभा चुनाव में आठ फरवरी को होने वाले मतदान से दो दिन पहले हुई है।

(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

UP MLC Election Results 2026: यूपी की 11 सीटों पर काउंटिंग, कौन मारेगा बाजी? पल-पल का अपडेट
Microsoft Layoffs: 60 हजार कर्मचारियों को Exit Offer, AI में निवेश की क्या है वजह? किन पर होगा असर?