
नई दिल्ली. दिल्ली के मॉडल टाउन विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार कपिल मिश्रा ने आम आदमी पार्टी की तुलना मुस्लिम लीग से कर दी है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, आम आदमी पार्टी का नया नाम मुस्लिम लीग होना चाहिए। उमर खालिद, अफजल गुरु, बुरहान वानी, आंतकवादियो को अपना बाप मानने वालों को योगी आदित्यनाथ जी से डर लग रहा हैं। विधानसभा चुनाव के दौरान विवादित बयान देने पर कपिल मिश्रा पर चुनाव आयोग दो बार एक्शन ले चुका है।
"इंडिया और पाकिस्तान का मुकाबला"
एक टीवी चैनल से इंटरव्यू में कपिल मिश्रा ने कहा था, दिल्ली का चुनाव का 20 प्रतिशत बनाम 80 प्रतिशत का हो गया है। हम शुरू से ही विकास के सवाल पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से जवाब मांग रहे थे। केजरीवाल और मनीष सिसोदिया कहेंगे कि वह शाहीन बाग के लोगों के साथ हैं तो क्या 80 फीसदी जनता चुपचाप देखती रहेगी।
- इसके अलावा ट्वीट कर कपिल मिश्रा ने कहा था, 8 फरवरी को इंडिया और पाकिस्तान का मुकाबला है।
भाजपा से पहले आप में थे कपिल मिश्रा
कपिल मिश्रा ने अरविंद केजरीवाल पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया था। उन्होंने केजरीवाल पर 20 करोड़ रुपए से अधिक की हेराफेरी की आरोप लगाया था।- कपिल मिश्रा ने बताया था आम आदमी पार्टी को 11 कंपनियों ने पैसा दिया था। लेकिन सभी की सभी फर्जी हैं। इनके चार निदेशक हैं, लेकिन सभी का एक ही पता है। बेंगलुरु के एक व्यक्ति ने कुल एक करोड़ दस लाख रुपए दिये थे, लेकिन पार्टी ने अपने खाते में दिखाया कि उसने मात्र पांच हजार रुपए ही दिए हैं।- बेंगलुरु की प्रिया बंसल ने भी पार्टी को लगातार पैसों की मदद दी है और अभी तक 90 लाख रूपए दे चुकी हैं, लेकिन आयकर में इस रकम को मात्र ढाई हजार रुपए दिखाया गया है।
11 फरवरी को आएंगे नतीजे
दिल्ली में विधानसभा की कुल 70 सीटों पर 8 फरवरी को मतदान होना है। 11 फरवरी को सभी सीटों का परिणाम आएगा। साल 2000 के बाद दिल्ली में चार विधानसभा चुनाव हुए हैं। साल 2015 के चुनाव में आम आदमी पार्टी 70 में से 67 सीटें जीतने में कामयाब रही।
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.