5 दिन में BJP ने की 1554 सभाएं, महिला वोटरों को साधने के लिए RSS की दुर्गा वाहिनी भी मैदान में

बीजेपी की जनसभाओं में अमित शाह से लेकर संगठन के तमाम बड़े पदाधिकारी शामिल हुए हैं। उधर, दिल्ली फतह के लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने भी कमर कस ली है। संघ ने अपने सहयोगी संगठनों को जिम्मेदारी सौंपी है।

Asianet News Hindi | Published : Jan 28, 2020 5:22 AM IST

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव में जीत के लिए बीजेपी ने पूरी ताकत लगा दी है। केंद्रीय मंत्री, संगठन के पदाधिकारियों से लेकर कार्यकर्ताओं की एक बड़ी फौज विधानसभा चुनाव के जबरदस्त कैम्पेन में शामिल है। बीजेपी ने 5 दिन में दिल्ली विधानसभा के लिए छोटी बड़ी 1554 सभाएं की हैं। ये सभाएं 23 से 27 जनवरी के बीच हुई हैं। 

बीजेपी की जनसभाओं में अमित शाह से लेकर संगठन के तमाम बड़े पदाधिकारी शामिल हुए हैं। उधर, दिल्ली जिताने के लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने भी कमर कस ली है। संघ ने अपने सहयोगी संगठनों को जिम्मेदारी सौंपी है। दिल्ली की महिला मतदाताओं के बीच सीएम अरविंद केजरीवाल की लोकप्रियता की काट के लिए संघ ने दुर्ग वाहिनी को मोर्चे पर लगाया है। दुर्ग वाहिनी ने दिल्ली में घर-घर महिलाओं के बीच बैठकें शुरू कर दी है। 

Latest Videos

धारा 370, राम मंदिर का भी मुद्दा 
संघ के करीबी सूत्रों की मानें तो दुर्गावाहिनी महिलाओं से संपर्क कर बीजेपी के पक्ष में वोट करने की आपील कर रही है। दुर्गवाहिनी के लोग महिलाओं को भी यह बता रही हैं कि सिर्फ बिजली-पानी तक जीवन सीमित नहीं है देश में और कई मुद्दे हैं। सीएए –एनआरसी के खिलाफ शाहीन बाग में चल रहे धरने, राम मंदिर और जम्मू कश्मीर से हटाए धारा 370 को मुद्दा बना रही हैं। 

दुर्गावाहिनी का मानना है कि वोट बैंक की राजनीति के लिए विपक्षी पार्टियां सीएए को लेकर गुमराह कर रही हैं। लिहाजा मीटिंग कर सच्चाई बताएं जाए और देश को कमजोर करने की चल रही साजिश से महिलाओं को अवगत कराएं जाने की रणनीति बनाई है। 

घर घर पहुंच रही जय दुर्गा वाहिनी 
दुर्गावाहिनी दिल्ली के फ्लैट और रिहायसी कालोनियों के पार्कों में जाकर महिलाओं के बीच नरेंद्र मोदी सरकार की उपलब्धियां की चर्चाएं कर रही हैं। इसके अलावा दुर्गवाहिनी की महिलाएं डोर टू डोर बीजेपी का प्रचार की कमान संभाल रही हैं। इसमें संघ और बीजेपी कार्यकर्ता उनकी मदद कर रहे हैं।  दुर्गावाहिनी से जुड़ी महिलाएं बीजेपी और संघ के बीच तालमेल बनाकर चुनाव प्रचार के लिए समन्वयक की भूमिका अदा कर रही हैं। हर एक विधानसभा के हर एक बूथ स्तर तक चुनावी माहौल को लेकर महिला समन्वयक तैनात की गई हैं। 

दिल्ली में हर रोज लगती है 1900 शाखाएं 
दुर्गावाहिनी की 20-20 के कार्यकर्ता इसके लिए बूथ स्तर पर बैठक कर रही हैं। इन्हें आरएसएस की स्वंय सेवक मार्ग दर्शन कर रहे हैं। मौजूदा समय में दिल्ली में प्रतिदिन 1900 शाखा लगती हैं। स्वयंसेवक अपने-अपने मोहल्ले में बैठक करते हैं, जिनमें पुरुषों की बीच स्वंय सेवक और महिलाओं के बीच दुर्गावाहिनी अपनी बातें रखती हैं। 

Share this article
click me!

Latest Videos

Garib Rath Express Train: ट्रेन में भाग खड़े हुए पैसेंजर, Shocking Video आया सामने
PM Modi ने बाइडेन को गिफ्ट की चांदी की ट्रेन, फर्स्ट लेडी को दी पश्मीना शॉल, जानें क्या है खास
Pitru Paksha 2024: बिना पैसा खर्च किए कैसे करें पितरों को खुश ?
Tirupati Laddu Prasad: गिरिराज सिंह ने की सबसे बड़ी मांग, ओवैसी और राहुल को जमकर सुना डाला
अमेरिका ने लौटाया भारत का 'खजाना', 297 नायाब चीजों के साथ वापस लौटेंगे PM Modi । India America