दिल्ली चुनाव प्रचार में शाहीन बाग के प्रदर्शन को प्रमुखता से उठा रही है BJP, सोशल मीडिया पर जारी किया विडियो

अपने चुनाव प्रचार के दौरान शाहीन बाग के सीएए विरोधी प्रदर्शन के मुद्दे का प्रमुखता से इस्तेमाल करने के बाद भाजपा ने अब इस विषय को एक लोकप्रिय सोशल मीडिया मंच पर भी उठाया है। भाजपा द्वारा जारी उसके इंस्टाग्राम हैंडल पर इस संक्षिप्त वीडियो को दो दिनों में 1.2 लाख लोगों ने अब तक देखा है।

Asianet News Hindi | Published : Feb 2, 2020 6:37 PM IST

नई दिल्ली. अपने चुनाव प्रचार के दौरान शाहीन बाग के सीएए विरोधी प्रदर्शन के मुद्दे का प्रमुखता से इस्तेमाल करने के बाद भाजपा ने अब इस विषय को एक लोकप्रिय सोशल मीडिया मंच पर भी उठाया है। भाजपा द्वारा जारी उसके इंस्टाग्राम हैंडल पर इस संक्षिप्त वीडियो को दो दिनों में 1.2 लाख लोगों ने अब तक देखा है।

विडियो में केजरीवाल को भी दिखाया गया है

दक्षिण दिल्ली के शाहीन बाग में करीब 50 दिनों से जारी सीएए विरोधी प्रदर्शन को राजनीतिक दलों ने चुनावी मुद्दे के रूप में पेश किया है। भाजपा अपने प्रचार अभियान में उसका इस्तेमाल कर रही है। इस वीडियो में दिसंबर में सीएए विरोध प्रदर्शन के आलोक में हिंसा प्रभावित दिल्ली और शाहीन बाग की तस्वीरे हैं। वीडियो में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी नजर आ रहे हैं।

वीडियो में एक गाना भी है,जिसमें कहा गया है निकालों अर्बन नक्सल और धरने वालों को

उस वीडियो में गाना है: समय आ गया है अब निकाले, दिल्ली से धरने वालों को..... अर्बन नक्सल को इम्पावर करने वालों को’।चुनाव रैलियों के दौरान भाजपा नेता अमित शाह और योगी आदित्यनाथ लोगों से उस पार्टी को वोट देने को कह रहे है जो विकास के पक्ष में हों, न कि उन दलों के जो शाहीन बाग के साथ हैं।

हाल ही में चुनाव आयोग ने केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर और भाजपा सांसद प्रवेश वर्मा को चुनाव रैलियों के दौरान भड़काऊ भाषण देने को लेकर क्रमश: 72 और 96 घंटे के लिए चुनाव प्रचार से रोक दिया।

(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)


 

Share this article
click me!