दिल्ली के चांदनी चौक से भी आप ने मारी बाजी, कांग्रेस की अलका लांबा रहीं तीसरे नंबर पर

Published : Jan 28, 2020, 03:00 PM ISTUpdated : Feb 11, 2020, 07:42 PM IST
दिल्ली के चांदनी चौक से भी आप ने मारी बाजी, कांग्रेस की अलका लांबा रहीं तीसरे नंबर पर

सार

चांदनी चौक से आप के प्रहलाद सिंह साहनी जीत गए हैं। साहनी ने बीजेपी कैंडिडेट सुमन कुमार गुप्ता को शिकस्त दी। तीसरे नंबर पर कांग्रेस की अलका लांबा रहीं। आप को यहां 50891, बीजेपी को 21307 जबकि कांग्रेस को महज वोट मिले।

नई दिल्ली. विधानसभा सीट क्रमांक 20 चांदनी चौक से आप के प्रहलाद सिंह साहनी जीत गए हैं। साहनी ने बीजेपी कैंडिडेट सुमन कुमार गुप्ता को शिकस्त दी। तीसरे नंबर पर कांग्रेस की अलका लांबा रहीं। आप को यहां 50891, बीजेपी को 21307 जबकि कांग्रेस को महज वोट मिले। 2015 की बात करें तो आप प्रत्याशी रहीं अलका लाम्बा को 36756 वोट मिले थे। बीजेपी के सुमन कुमार गुप्ता को 18469, जबकि कांग्रेस के प्रहलाद सिंह साहनी को 17930 वोट मिले थे। चांदनी चौक में वोटर्स की कुल संख्या 113784 है।

चांदनी चौक (2015)
विजेता- अलका लांबा (आप), वोट मिले-  36756
रनरअप - सुमन कुमार गुप्ता (बीजेपी), वोट मिले- 18469
कुल वोटर्स -  113784

यह दिल्ली का मशहूर पुराना बाजार है। यहां पास ही पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन है। इस जगह को चांदनी चौक नाम शाहजहां की बेटी ने दिया था। इस बाजार को भी उन्होंने ही बनवाया था। चांदनी चौक में ही ऐतिहासिक शीश गंज गुरुद्वारा और फतेहपुरी मस्जिद के साथ लाल किला भी है। यहां के बाजार में हमेशा काफी भीड़ होती है और पूरे देश से व्यापारी व स्थानीय लोग यहां खरीददारी करने आते हैं। यहां ऐतिहासिक मारवाड़ी पुस्तकालय है, जहां आज भी विद्वान और शोधार्थी अध्ययन करने आते हैं।

 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

वेस्ट एशिया संकट का बड़ा असर: भारत की 278 इंटरनेशनल फ्लाइट्स अचानक कैंसिल, टॉप अपडेट्स!
LPG Price Hike 2026: LPG सिलेंडर की कीमतों में बेतहाशा बढ़ोतरी! कितना महंगा हुआ? यहां जानिए