
नई दिल्ली. दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 के लिए भाजपा ने अपना संकल्प पत्र जारी कर दिया। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भाजपा संकल्प पत्र पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, भाजपा के मैनिफेस्टो से साबित हो गया कि अगर आपने उनको वोट दिया तो आपकी फ्री बिजली, फ्री पानी और फ्री बस यात्रा बंद हो जाएंगे। सोच कर वोट देना।
भाजपा संकल्प पत्र की 10 खास बातें
1- नई अनाधिकृत कालोनियों के विकास के लिए बोर्ड बनाया जाएगा।
2- सीलिंग ना होने के लिए नियम और कानून में जो बदलाव की जरूरत है, उसे हम कानूनन सुलाझाएंगे।
3- गेहूं की जगह 2 रुपए किलो आटा मिलेगा।
4- हर घर नल से स्वच्छ जल।
5- आयुष्मान योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, किसान सम्मान निधि तीनों योजनाओं को दिल्ली में लागू किया जाएगा।
6- 10 नए कॉलेज और 200 नए स्कूल बनाने का वादा किया गया।
7- 10 हजार करोड़ रुपए से दिल्ली का इंफ्राटेक्चर विकास करेंगे।
8- बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ। इसके तहत जन्म के समय एक निश्चित राशि जमा की जाएगी। यह 21 साल की उम्र में लड़की को 2 लाख रुपए मिलेंगे।
9- कॉलेज जाने वाली गरीब बच्चियों को फ्री इलेक्ट्रिक स्कूटी। 9वीं क्लास में दाखिला लेनी वाली लड़िकयों को साइकिल।
10- विधवा की बेटी की शादी में 51 हजार रुपए की आर्थिक मदद का वादा किया।
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.