जयपुर में 27 वर्षीय लकी ने माँ सरोज और बहन शिवांगी के रोज के झगड़ों से परेशान होकर दोनों की हत्या कर दी और खुद फांसी लगा ली। मोबाइल फोन में मिले सुसाइड नोट के बाद पुलिस और FSL टीम परिवार की मानसिक व आर्थिक स्थिति की जांच कर रही है।
जयपुर: राजस्थान की राजधानी जयपुर में शुक्रवार सुबह एक ही परिवार के तीन सदस्यों के शव घर के अलग-अलग कमरों में मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस को मिले सुसाइड नोट के मुताबिक, लकी अपनी मां और बहन के बीच आए दिन होने वाले झगड़ों से बेहद परेशान था, जिसके चलते उसने दोनों की हत्या कर खुद भी फांसी लगा ली।
Jaipur Triple Death Case: घर में मिले तीनों के शव
- मृतकों की पहचान 50 वर्षीय सरोज तिवारी, उनके बेटे लकी (27) और बेटी शिवांगी (25) के रूप में हुई है।
- शुक्रवार सुबह तीनों के शव घर के अलग-अलग कमरों में मिले। सूचना पर पुलिस और FSL की टीम मौके पर पहुंची।
मोबाइल पिन से खुला सुसाइड नोट का राज
- गुरुवार दोपहर की वारदात: पुलिस को लकी के कमरे के पास एक कागज पर मोबाइल पिन मिला। फोन खोलने पर अंग्रेजी में लिखा सुसाइड नोट सामने आया, जिसमें गुरुवार दोपहर करीब 2:30 बजे घर लौटने पर मां-बहन को झगड़ते देखने की बात लिखी थी।
- भारी वस्तु से वार और आत्महत्या: नोट के अनुसार, गुस्से और परेशानी में लकी ने पहले मां और फिर बहन के सिर पर भारी चीज से हमला किया, और दोनों की मौत के बाद दूसरे कमरे में फांसी लगा।
Police Investigation: परिवार की आर्थिक स्थिति की भी जांच
- ऑटिज़्म और कम कमाई: पुलिस जांच में सामने आया कि तीनों सदस्य ऑटिज़्म स्पेक्ट्रम डिसऑर्डर से पीड़ित थे। लकी के पास स्थायी नौकरी नहीं थी और ऑनलाइन काम से मामूली कमाई होती थी।
- अलगाव और पुराना सदमा: परिवार पड़ोसियों से कम ही मिलता-जुलता था और घर में काफी धूल व झाड़ियां मिलीं। लकी के पिता ने भी कुछ साल पहले बीमारी से तंग आकर आत्महत्या कर ली थी।
- आगे की कार्रवाई: एफएसएल (FSL) टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं और रिश्तेदारों के पहुंचने के बाद पोस्टमार्टम व मोबाइल डेटा के आधार पर पुलिस जांच आगे बढ़ा रही है।
(नोट: यदि आप या आपका कोई परिचित मानसिक तनाव में है, तो वंद्रेवाला फाउंडेशन 9999666555 या TISS iCall 022-25521111 पर संपर्क करें।)














