केजरीवाल ने अमित शाह से कहा, स्कूलों पर BJP सांसदों की रिपोर्ट झूठी, आप लोगों को गुमराह कर रहे

Published : Jan 29, 2020, 08:20 AM IST
केजरीवाल ने अमित शाह से कहा, स्कूलों पर BJP सांसदों की रिपोर्ट झूठी, आप लोगों को गुमराह कर रहे

सार

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए 8 फरवरी को मतदान होना है। इससे पहले भाजपा और आम आदमी पार्टी में दिल्ली में स्कूल व्यवस्था को लेकर बहस छिड़ गई। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को ट्वीट कर भाजपा सांसदों की उस रिपोर्ट को झूठा बताया।

नई दिल्ली.  दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए 8 फरवरी को मतदान होना है। इससे पहले भाजपा और आम आदमी पार्टी में दिल्ली में स्कूल व्यवस्था को लेकर बहस छिड़ गई। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को ट्वीट कर भाजपा सांसदों की उस रिपोर्ट को झूठा बताया, जिसे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शेयर कर स्कूल व्यवस्था को लेकर आप पर निशाना साधा था। 

केजरीवाल ने ट्वीट किया, आपके MPs की रिपोर्ट झूठी है। बंद स्कूलों के वीडियो बना कर आप ने लोगों को गुमराह किया। दिल्ली की शिक्षा क्रांति 16 लाख बच्चों, उनके पैरेंट्स और 65000 टीचर्स की मेहनत से हुई है। आप रोज उनकी मेहनत का अपमान करते हैं। आप दिल्ली के लोगों से इतनी नफरत क्यों करते हैं?

क्या है मामला? 
दो दिन पहले सीएम केजरीवाल ने अमित शाह को स्कूल देखने के लिए आमंत्रण दिया था। केजरीवाल ने कहा था, अमित शाहजी मैं आपको आमंत्रण देता हूं। आप वक्त निकालकर स्कूलों की स्थिति देखिए। उन्होंने कहा था कि मैं अपने सारे कार्यक्रम रद्द कर देता हूं, मैं आपको सरकारी स्कूलों में ले चलूंगा।

अमित शाह ने किया था पलटवार
केजरीवाल के चैलेंज पर अमित शाह ने ट्वीट किया था, अरविंद केजरीवाल जी आपने मुझे दिल्ली सरकार द्वारा संचालित स्कूल देखने के लिए बुलाया था। कल दिल्ली भाजपा के आठों सांसद अलग-अलग स्कूल में गए और देखिए इनका क्या हाल है? 

अमित शाह ने एक वीडियो भी जारी किया है। इसमें दावा किया गया है कि भाजपा के सांसद अलग अलग स्कूलों में गए। शाह ने लिखा, इनकी बदहाली ने आपकी 'शिक्षा की क्रांति' के दावों की पोल खोल दी। अब आपको दिल्ली की जनता को जवाब देना होगा।

क्या है वीडियो में? 
भाजपा के सांसद मनोज तिवारी, हर्ष वर्धन, विजय गोयल, प्रवेश वर्मा, रमेश बिधूड़ी, मीनाक्षी लेखी, गौतम गंभीर और हंसराज हंस ने अलग अलग स्कूलों का दौरा किया। वीडियो में स्कूलों की बदहाली को देखा जा सकता है। स्कूलों में गंदा पानी, गंदी टॉयलेट और टपकती छतें दिख रही हैं।   

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

सीमा पार से फिर साजिश? जम्मू-कश्मीर में पाकिस्तानी ड्रोन की घुसपैठ के बाद LoC पर हाई अलर्ट
ISRO: क्या है 'अन्वेषा' जिसके लॉन्च होते ही आएगी आतंकियों की शामत, क्यों है खास