केजरीवाल पर भड़के CM योगी, भारत के टुकड़े करने वालों को प्यार और सेना से मांगते हैं सबूत

Published : Feb 03, 2020, 01:21 PM ISTUpdated : Feb 03, 2020, 01:34 PM IST
केजरीवाल पर भड़के CM योगी, भारत के टुकड़े करने वालों को प्यार और सेना से मांगते हैं सबूत

सार

 दिल्ली में विधानसभा चुनाव की जंग चरम पर है। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मैदान में आने के बाद बीजेपी का प्रचार और पैना हुआ है। योगी आदित्यनाथ दिल्ली में बैक टू बैक रैलियां कर रहे हैं और नागरिकता कानून, शाहीन बाग, आर्टिकल 370 और राष्ट्रवाद के बहाने अरविंद केजरीवाल पर तीखा हमला कर रहे हैं। 

नई दिली। दिल्ली में विधानसभा चुनाव की जंग चरम पर है। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मैदान में आने के बाद बीजेपी का प्रचार और पैना हुआ है। योगी आदित्यनाथ दिल्ली में बैक टू बैक रैलियां कर रहे हैं और नागरिकता कानून, शाहीन बाग, आर्टिकल 370 और राष्ट्रवाद के बहाने अरविंद केजरीवाल पर तीखा हमला कर रहे हैं। 

विकासपुरी की एक जनसभा में योगी आदित्यनाथ ने कहा, "नागरिकता संशोधन के खिलाफ जो धरना पर बैठे हैं वो अवैध है। शाहीन बाग तो बहाना है, असली निशाना तो वो है जिसका वो समाधान नहीं करना चाहते थे।" 

केजरीवाल पर आरोप लगाते हुए योगी ने कहा, "भारत तेरे टुकड़े होंगे का नारा लगाने वालों के साथ केजरीवाल की सहानुभूति है। देश के सेना से सुबूत मांगते हैं, उनकी सहानुभूति दिल्ली की जनता से नहीं उनकी सहानुभूति शाहीन बाग से है।"  

दिल्ली में 8 फरवरी को चुनाव होने हैं। बीजेपी ने अपने तमाम दिग्गजों को मैदान में उतार दिया है। योगी आदित्यनाथ भी एक पर एक रैलियां कर रहे हैं और अरविंद केजरीवाल पर निशाना साध रहे हैं। योगी शाहीन बाग के मुद्दे पर आप सरकार को घेर रहे हैं और आरोप लगा रहे हैं कि वहां प्रदर्शन करने वालों के पीछे भारत विरोधी तत्वों का हाथ है।

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

जयपुर करधनी हत्याकांड: 4 हत्याएं, पिता संग चाय! फिर मंदिर-मंदिर क्यों भटका कातिल? CCTV से खुला राज
Top 10 News: तेजपाल जेल पहुंचे, AI पर UN अलर्ट, US Visa पर राहत-मंगलवार सुबह की बड़ी खबरें