दिल्ली चुनाव; BJP ने केजरीवाल के सामने इस उम्मीदवार को उतारा, दूसरी लिस्ट में बग्गा का भी नाम

Published : Jan 21, 2020, 07:28 AM ISTUpdated : Jan 21, 2020, 11:04 AM IST
दिल्ली चुनाव; BJP ने केजरीवाल के सामने इस उम्मीदवार को उतारा, दूसरी लिस्ट में बग्गा का भी नाम

सार

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए सोमवार देर रात भाजपा ने 10 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। इससे पहले 70 सीटों वाले राज्य में भाजपा ने 57 प्रत्याशी घोषित किए थे। भाजपा ने तीन सीटें सहयोगी दलों के लिए छोड़ी हैं। 

नईदिल्ली. दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए सोमवार देर रात भाजपा ने 10 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। इससे पहले 70 सीटों वाले राज्य में भाजपा ने 57 प्रत्याशी घोषित किए थे। भाजपा ने तीन सीटें सहयोगी दलों के लिए छोड़ी हैं। 

भाजपा ने हरि नगर से तेजिंद्र बग्गा को टिकट दिया है। वहीं, कालकाजी से धर्मवीर सिंह, नई दिल्ली से सुनील यादव, दिल्ली कैंट से मनीष सिंह, नागलोई से सुमनलता शौकीन, कृष्णा नगर से अनिल गोयल और शाहदरा से संजय गोयल, राजौरी से रमेश खन्ना, कस्तूरबा नगर से रविंद्र चौधरी और महरौली से कुसुम खत्री को मैदान में उतारा है। 

कांग्रेस ने पांच उम्मीदवारों के नाम किए घोषित
 

भाजपा ने इन नामों की पहले ही घोषणा की

सीट प्रत्याशी
रोहिणीविजेंद्र गुप्ता
मॉडल टाउनकपिल मिश्रा
शालिमार बागरेखा गुप्ता
चांदनी चौकसुमन गुप्ता
नरेलानील दमन खत्री
तिमारपुरसुरेंद्र सिंह बिट्टू
आदर्श नगरराजकुमार भाटिया
बादलीविजय भगत
रिठालामनीष चौधरी
बवाना किराड़ीरविंद्र कुमर इंद्राज
मुंडकामास्टर आजाद सिंह
किराड़ीअनिल झा
सुल्तानपुर माजरा रामचंद्र छावरिया
मंगोलपुरीकर्म सिंह करमा
 शकूरबस्तीएससी वत्स
 वजीरपुरमहेंद्र नाथ पाल
 सदर बाजारजय प्रकाश
बल्लीमारानलता सोढ़ी
करोलबागयोगेंद्र चंदौलिया
पटेलनगरप्रवेश रतन
मोती नगरसुभाष सचदेवा
मादीपुरकैलाश सांकला
तिलक नगरराजीव बब्बर
जनकपुरीआशीष सूद
द्वारकाप्रद्युम्न राजपूत
 मटियालाराजेश गहलोत
पालमविजय पंडित
राजेंद्र नगरसरदार आरपी सिंह
जंगपुरासरदार इमप्रीत सिंह बख्शी
मालवीय नगरशैलेंद्र सिंह मोंटी
आरके पुरमअनिल शर्मा
त्रिनगरतिलक राम गुप्ता
मटिया महलरवीन्द्र गुप्ता
विकास पुरी संजय सिंह
 उत्तम नगरकृष्ण गहलोत
नजफगढ़अजीत खरखरी
बिजवासनसतप्रकाश राणा
छतरपुरब्रह्म सिंह तंवर
देवलीअरविंद कुमार
अंबेडकर नगरखुशी राम
ग्रेटर कैलाशशिखा राय
तुगलकाबादविक्रम बिधूड़ी
बदरपुर-रामवीर सिंह
 ओखलाब्रह्म सिंह
त्रिलोकपुरीकिरण वैद 
कोंडलीराजकुमार
पटपड़गंजरवि नेगी
लक्ष्मी नगरअभय कुमार वर्मा
विश्वास नगर ओपी शर्मा
 गांधी नगरअनिल वाजपेई
 रोहताश नगर जितेंद्र महाजन
सीलमपुर कौशल मिश्रा
घोंडाअजय महावर
बाबरपुरनरेश गौड़
 गोकुलपुररणजीत कश्यप
मुस्तफाबादजगदीश प्रधान
करावल नगरमोहन सिंह बिष्ट


नीतीश की पार्टी को मिली 2 सीटें
मनोज तिवारी ने बताया कि जदयू को 2 सीटें संगम बिहार और बुराड़ी सीट दी गई है। वहीं, लोजापा को सीमापुरी सीट दी गई है। तिवारी ने कहा, जल्द ही बाकी की 10 सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान हो जाएगा। दरअसल, भाजपा ने 57 सीटों पर उम्मीदवार का ऐलान कर दिया है। 

दिल्ली में 8 फरवरी को मतदान, 13 को नतीजे
दिल्ली में एक चरण में चुनाव होगा। 8 फरवरी को मतदान होगा। 11 फरवरी को नतीजे आएंगे। दिल्ली में 70 सीटों में से 58 सामान्य के लिए हैं, जबकि 12 एससी हैं। यहां एसटी के लिए कोई सीट आरक्षित नहीं है। अभी दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार है।

PREV

Recommended Stories

सिडनी आतंकी हमला: कौन है साजिद अकरम जिसके पास मिला भारतीय पासपोर्ट, किस शहर से ताल्लुक?
दिल्ली: बिना PUC नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, गंभीर AQI से निपटने सरकार का बड़ा फैसला