तीसरी बार आप सरकार, लेकिन 2015 के मुकाबले 5 सीटों का नुकसान, भाजपा को इतनी ही सीटों का फायदा

Published : Feb 11, 2020, 07:06 AM ISTUpdated : Feb 02, 2022, 10:26 AM IST
तीसरी बार आप सरकार, लेकिन 2015 के मुकाबले 5 सीटों का नुकसान, भाजपा को इतनी ही सीटों का फायदा

सार

दिल्ली विधानसभा चुनाव के मंगलवार को नतीजे आ गए। आम आदमी पार्टी को स्पष्ट बहुमत मिला है। भाजपा को पिछले चुनाव की तुलना में फायदा हुआ है, हालांकि, इतना ज्यादा नहीं कि उसका 22 साल का वनवास खत्म हो सके। आम आदमी पार्टी को 62 और भाजपा को 8 सीटें मिलीं हैं। वहीं, कांग्रेस इस बार भी अपना खाता नहीं खोल पाई है।

नई दिल्ली. दिल्ली विधानसभा चुनाव के मंगलवार को नतीजे आ गए। आम आदमी पार्टी को स्पष्ट बहुमत मिला है। भाजपा को पिछले चुनाव की तुलना में फायदा हुआ है, हालांकि, इतना ज्यादा नहीं कि उसका 22 साल का वनवास खत्म हो सके। आम आदमी पार्टी को 62 और भाजपा को 8 सीटें मिलीं हैं। वहीं, कांग्रेस इस बार भी अपना खाता नहीं खोल पाई है।

बीजेपी को 2015 के मुकाबले 5 सीटें ज्यादा हासिल हुई हैं। वहीं, दूसरी तरफ कांग्रेस का खाता भी नहीं खुला। तीसरी बार सीएम बनने जा रहे केजरीवाल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जीत की बधाई दी है। उधर, दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष मनोज तिवारी ने हार स्वीकार करते हुए केजरीवाल को बधाई दी है। बता दें, दिल्ली में 8 फरवरी को 62.59% मतदान हुआ था। 

मनीष सिसोदियाः अपनी जीत पर पटपड़गंज से उम्मीदवार और दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने जीत हासिल की है। पूरे दिल्ली में शिक्षा पर काम हुआ है मुझे लगता है कि देश में पहली बार शिक्षा की जीत हुई है।

केजरीवाल को बधाई

कपिल मिश्रा ने कहा, 'मैं अरविंद केजरीवाल और AAP को बधाई देता हूं,आज जीतने वालों का दिन और उनको बधाई देने का दिन है। और ये स्वीकार करने का दिन है कि हम दिल्ली विधानसभा चुनाव को लगातार पांचवीं बार हार चुके हैं।तो कहीं न कहीं जनता की ऐसी अपेक्षा है जो हम पूरा नहीं कर पा रहे हैं।'

फ्री के चक्कर में पड़े दिल्लीवाले

चुनाव प्रचार के दौरान लगातार शाहीन बाग पर धारदार बयानबाजी करने वाले बीजेपी सांसद प्रवेश वर्मा ने चुनाव नतीजों के बाद हार स्वीकार करते हुए कहा कि हम नतीजों पर गौर करेंगे। प्रवेश वर्मा ने कहा कि दिल्ली वाले फ्री के प्रभाव में बह गए। हम 5 साल दिल्ली की जनता के मुद्दों को विपक्ष के रूप में उठाते रहेंगे। बीजेपी सांसद परवेश वर्मा ने कहा कि हम दिल्ली सरकार की कमियों को जनता के सामने अच्छे से नहीं रख पाए और इसके लिए आगे और मेहनत करने की जरूरत है।

उन्होंने कहा कि दिल्ली का चुनाव शिक्षा और विकास के मुद्दे पर हुआ होता तो दिल्ली के शिक्षा मंत्री नहीं हार रहे होते। वर्मा ने कहा कि दिल्लीवासी झूठे विज्ञापन और फ्री के प्रवाह में बह गए हैं क्योंकि तीन महीनों से बिजली-पानी का बिल फ्री आ रहा था, बस की यात्रा महिलाओं के लिए मुफ्त थी। परवेश ने कहा कि दिल्ली की जनता को बधाई के साथ कार्यकर्ताओं को भी बधाई देता हूं जिन्होंने दिन-रात मेहनत की है। 

दिल्ली ने नफरत को हराया

आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने कहा कि दिल्ली की जनता ने नफरत की राजनीति की नकारा है और प्यार का संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि नतीजों ने पूरे देश को संदेश भेजा है कि अब सिर्फ काम के नाम पर राजनीति होगी। उन्होंने कहा कि मनीष और बाकी नेता भी चुनाव जीतेंगे, अभी इंतजार करना होगा। संजय सिंह ने कहा कि AAP को 60 से ज्यादा सीटों पर जीत मिलेगी।

11.42 AM: मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली सीट से काफी आगे चल रहे हैं। चुनाव आयोग की वेबसाइट के मुताबिक, अभी तक नई दिल्ली सीट पर तीन राउंड की गिनती पूरी हो चुकी है। 

11.35 AM: चुनाव आयोग की वेबसाइट के अनुसार, आम आदमी पार्टी अभी 55 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है और भाजपा सिर्फ 15 सीटों पर आगे चल रही है। AAP को अभी तक 52.6 फीसदी वोट प्रतिशत मिले हैं, लेकिन भाजपा को 39.7 फीसदी मत मिले हैं।

 

11.27 AM: दिल्ली की पटपड़गंज सीट से उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया पीछे चल रहे हैं। इस सीट पर अभी तक तीन राउंड की गिनती हुई है और मनीष सिसोदिया करीब 2000 वोटों से पीछे चल रहे हैं।

 

11.21 AM: दिल्ली की मॉडल टाउन सीट से भारतीय जनता पार्टी के कपिल मिश्रा काफी पिछड़ गए हैं। अभी तक दो राउंड की गिनती हुई है और कपिल मिश्रा करीब 4000 वोटों से पिछड़ रहे हैं। दो राउंड की गिनती की बाद AAP के अखिलेश पति त्रिपाठी को 10801 और कपिल मिश्रा को 6281 वोट मिले हैं।

10.43 AM: अभी तक कांग्रेस का खाता नहीं खुल रहा है। जबकि BJP 18 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। वहीं, आम आदमी पार्टी 50 सीटों पर लगातार आगे है।

  

10.32 AM: 
बवाना में भाजपा के रविंदर कुमार आगे चल रहे हैं।
चांदनी चौक से AAP प्रहलाद सिंह आगे, अलका लांबा पीछे। 
हरिनगर विधानसभा सीट से तजिंदर बग्गा पीछे चल रहे हैं, आप के राजकुमार आगे। 

10.30 AM: 

दिल्ली के रुझानों में कुछ ज्यादा अंतर आता नहीं दिख रहा है लेकिन भाजपा लगातार अपनी सीटों की संख्या में बढ़ोतरी कर रही है। सुबह 10.30 बजे तक आम आदमी पार्टी 49 सीटों और भारतीय जनता पार्टी 21 सीटों पर आगे चल रही है।

10.22 AM:

दिल्ली की चांदनी चौक विधानसभा सीट पर कांग्रेस की अलका लांबा काफी पीछे चल रही हैं। चुनाव आयोग की वेबसाइट के मुताबिक, पहले राउंड में अलका लांबा को 159 वोट तो वहीं आम आदमी पार्टी के प्रह्लाद सिंह को 5997 वोट मिले हैं। 

10.14 AM: अब तक बीजेपी 19 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। जबकि आम आदमी पार्टी 33 सीटों पर लीड बनाए हुए है। अब तक 52 सीटों पर चुनाव आयोग द्वारा रूझान जारी किया जा चुका है। 

09.49 AM:

कालकाजी सीट से आतिशी पीछे चल रही हैं और बीजेपी के धरम सिंह आगे चल रहे हैं.

तुगलकाबाद में भाजपा अभी 76 वोटों से आगे चल रही है। 

मुंडका विधानसभा सीट से भी BJP के मास्टर आजाद आगे हैं। 

09.39 AM:

बल्लीमारान सीट पर बीजेपी आगे

बवाना सीट पर बीजेपी आगे

गोकलपुर सीट से AAP आगे

ग्रेटर कैलाश से AAP आगे

जनकपुरी से BJP आगे चल रही है.

09.35 AM: दिल्ली की ओखला विधानसभा सीट पर इस वक्त भारतीय जनता पार्टी आगे चल रही है।

09.21 AM: दिल्ली में अब नतीजों की तस्वीर साफ होती दिख रही है। 

08.38 AM:

ओखला से अमानतुल्लाह खान आगे चल रहे हैं।
कालकाजी से आतिशी आगे चल रही हैं।
चांदनी चौक से अलका लांबा पीछे चल रही हैं।
सीलमपुर से अब्दुल रहमान पोस्टल बैलेट में आगे।
सीलमपुर से कांग्रेस के पांच बार के विधायक मतीन अहमद पीछे। 

593 पुरूष उम्मीदवार, 79 महिला प्रत्याशी मैदान में
मतदान के बाद 593 पुरूष उम्मीदवारों और 79 महिला प्रत्याशियों की राजनीतिक तकदीर ईवीएम में कैद है। मतगणना के चलते मतगणना केंद्रों की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। 

 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

कौन हैं NIA के नये मुखिया राकेश अग्रवाल? जानिए इनका पूरा ट्रैक रिकॉर्ड
Odisha Crime: खेलती बच्ची को बहलाकर ले गया दादा, फिर जो हुआ उसने सबको हिला दिया