रुझानों के बीच वायरल हुई अमित शाह की ये तस्वीर, बीजेपी ऑफिस के बाहर लगा पोस्टर

Published : Feb 11, 2020, 10:21 AM IST
रुझानों के बीच वायरल हुई अमित शाह की ये तस्वीर, बीजेपी ऑफिस के बाहर लगा पोस्टर

सार

नई दिल्ली में 8फरवरी को डाले गए वोटों के बीच आज नतीजे सामने आने वाले हैं। इसे लेकर सुबह से ही रुझान सामने आ रहे हैं। शुरूआती रुझान में आम आदमी पार्टी आगे दिखाई दे रही है। बजे इसके बाद नजर आ रही है। लेकिन कांग्रेस तो अपना खाता भी नहीं खोल पा रही है।  

नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे सामने आने वाले हैं। सुबह 8 बजे से रुझान सामने आने लगे हैं, जिसमें साफ़ तौर पर आम आदमी पार्टी आगे नजर आ रही है। बीजेपी ने चुनाव में पूरी ताकत झोंक दी, फिर भी वो दूसरे नंबर पर नजर आ रही है। इस बीच सोशल मीडिया पर अमित शाह का एक पोस्टर वायरल हो रहा है।  

प्रदेश कार्यालय के बाहर लगा पोस्टर 
वायरल हो रहे अमित शाह के इस पोस्टर की काफी चर्चा हो रही है। इस पोस्टर के साथ जो मैसेज है, उसे लोग कई तरीके से ले रहे हैं।  इस पोस्टर को दिल्ली के बीजेपी प्रदेश कार्यालय के बाहर लगाया गया है। इसमें लिखी बात के बाद लोग कयास लगा रहे हैं कि बीजेपी ने अपनी हार मान ली है।  

लिखा है ये मैसेज 
इस पोस्टर पर लिखा है कि विजत से हम अहंकारी नहीं बनते और पराजय से हम निराश नहीं होते। इसे बीजेपी ने कार्यालय के बाहर लगाया है। ऐसे में लोग ये कयास लगा रहे हैं कि बीजेपी ने शायद नतीजों से पहले अपनी हार मान ली है। वहीं बीजेपी के मनोज तिवारी रुझानों के बीच बीजेपी के जीत के दावे कर रहे हैं। वहीं बीजेपी के उम्मीदवार सुनील यादव ने कहा कि 12 बजे के बाद नतीजे बीजेपी के पक्ष में रहेंगे।  

 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

असम में इतिहास रचा गया: नेशनल हाईवे पर उतरा PM मोदी का विमान, जानिए क्या है ELF और इसके लाभ?
Shocking Medical Study: क्लिनिकली डेड इंसान भी देख सुन सकते हैं? नए रिसर्च में चौंकाने वाला दावा