दिल्ली चुनाव में पिछले 1 महीने में 1.99 करोड़ रु खर्च, चुनावी विज्ञापन के मामले में आप सबसे आगे

दिल्ली विधानसभा चुनाव में राजनीतिक पार्टियों ने सोशल मीडिया को बड़ा हथियार बनाया। पिछले एक महीने में सिर्फ फेसबुक पर चुनावी विज्ञापनों पर 1.99 करोड़ रुपए खर्च किए गए। 

Asianet News Hindi | Published : Feb 11, 2020 4:32 AM IST

नई दिल्ली. दिल्ली विधानसभा चुनाव में राजनीतिक पार्टियों ने सोशल मीडिया को बड़ा हथियार बनाया। पिछले एक महीने में सिर्फ फेसबुक पर चुनावी विज्ञापनों पर 1.99 करोड़ रुपए खर्च किए गए। फेसबुक की एड लाइब्रेरी रिपोर्ट के जरिए यह जानकारी सामने आई है।

7 जनवरी से 8 फरवरी तक 92.16 लाख रुपए आप, दिल्ली भाजपा और दिल्ली कांग्रेस के फेसबुक पेज पर खर्च किए गए हैं। फेसबुक पर चुनावी विज्ञापनों के मामले में आम आदमी पार्टी सबसे आगे रही।  

दूसरे नंबर पर भाजपा ने किया खर्च
आप ने 1 महीने में फेसबुक को 46.88 लाख रु के विज्ञापन दिए। वहीं, चुनावी खर्च के मामले में भाजपा दूसरे और कांग्रेस तीसरे नंबर पर है। हालांकि, भाजपा ने आखिरी दिन में सबसे ज्यादा खर्च किया। भाजपा ने आखिरी दिन 4.36 लाख रुपए के विज्ञापन दिए। चुनाव प्रचार थमने के बाद पार्टियों के समर्थकों के पेज से विज्ञापन दिए गए। 
 
 इन पांच पेजों पर दिए गए सबसे ज्यादा विज्ञापन
 

पेज    खर्च (रुपए में)
आप  46,88,255
दिल्ली भाजपा31,61,780
माय दिल्ली-माय प्राइड (आप)14,73,088
दिल्ली कांग्रेस13,67,039
लगे रहो केजरीवाल (आप) 11,90,143

Share this article
click me!