दिल्ली नतीजों से 1 दिन पहले जन्मा ये बच्चा है केजरीवाल के लिए खास, खुद ट्वीट कर लोगों से मिलवाया

Published : Feb 11, 2020, 09:21 AM ISTUpdated : Feb 11, 2020, 09:57 AM IST
दिल्ली नतीजों से 1 दिन पहले जन्मा ये बच्चा है केजरीवाल के लिए खास, खुद ट्वीट कर लोगों से मिलवाया

सार

दिल्ली चुनाव के नतीजे आज आने वाले हैं। बात अगर रुझानों की करें, तो आम आदमी पार्टी इसमें आगे नजर आ रही है। इस बीच नतीजों से एक दिन पहले दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने अपने ट्वीटर अकाउंट पर एक बच्चे की तस्वीर ट्वीट की। जो वायरल हो रही है।  

नई दिल्ली: बीते कई महीनों से भारत में दिल्ली विधानसभा चुनाव के चर्चे थे। 8 फरवरी को वोट पड़ने के बाद बाद आज यानी 11 फरवरी को काउंटिंग शुरू हो चुके हैं। अरविन्द केजरीवाल ने भी आम आदमी पार्टी का जमकर प्रचार-प्रसार किया। इस बीच सोशल मीडिया पर भी दिल्ली के सीएम काफी एक्टिव नजर आ रहे हैं। नतीजों से एक दिन पहले उन्होंने एक बच्चे की तस्वीर ट्वीट की। लेकिन क्या आप जानते हैं, उसका अरविंद केजरीवाल से क्या रिश्ता है? 

ऑफिशियल अकाउंट पर किया ट्वीट 
अरविन्द केजरीवाल ने ट्विटर पर एक छोटे से बच्चे की तस्वीर शेयर की। इसके साथ उन्होंने लिखा कि बच्चा बेहद क्यूट है। भगवान उसका भला करे। इस ट्वीट के बाद लोग इसपर जमकर कमेंट करने लगे। लोगों ने भी बच्चे को आशीर्वाद दिया।  

ये है पूरा मामला 
दरअसल, ट्विटर पर अरविन्द केजरीवाल इन दिनों काफी एक्टिव है। किसी भी ट्वीट का जवाब देने की वो कोशिश कर रहे हैं। ऐसे में एक शख्स ने अपने नवजात बच्चे की तस्वीर में अरविन्द केजरीवाल तो टैग किया। साथ ही लिखा कि उसका नाम क से शुरू करना है। इसलिए उसके परिवार वाले बच्चे का नाम केजरीवाल रखने को कह रहे हैं। 

Meet our new love 😍
Just Cant express the feeling in words. ...Thank you Kirti for the priceless gift for life time.....
His First letter of Name is K ....My family says Kejriwal Rakhdo....@ArvindKejriwal pic.twitter.com/6YFx795cwP

— sourabh gupta (@sgguptasourabh) February 10, 2020

लोगों ने किये मजेदार कमेंट 
इस ट्वीट का जवाब देते हुए अरविंद केजरीवाल ने इसे रीट्वीट किया। इसके बाद लोगों ने इस पोस्ट पर कई तरह के कमेंट किये। एक यूजर ने लिखा कि आप भी इतने ही क्यूट पैदा हुए होंगे। वहीं कुछ ने जीत के बाद उनसे आगे का प्लान पूछा। 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

मकर संक्रांति: कहीं गर्दन की हड्डी रेती तो कहीं काटी नस, चाइनीज मांझे की बेरहमी से कांप उठेगा कलेजा
Ariha Shah Case: साढ़े 4 साल से Germany में फंसी मासूम, मौसी ने बताया क्या है पूरा मामला