आप, बीजेपी या कांग्रेस? किस पार्टी से दिल्ली में चुनाव लड़ रहे हैं 10 सबसे गरीब उम्मीदवार?

Published : Feb 02, 2020, 02:01 PM ISTUpdated : Feb 02, 2020, 04:04 PM IST
आप, बीजेपी या कांग्रेस? किस पार्टी से दिल्ली में चुनाव लड़ रहे हैं 10 सबसे गरीब उम्मीदवार?

सार

दिल्ली में बीजेपी के स्टार प्रचारकों के पहुंचने के बीच एडीआर लिस्ट जारी हो चुकी है। लिस्ट में दिल्ली चुनावके 10 सबसे गरीब उम्मीदवारों के नाम भी सामने आ गए हैं। इन सभी के पास कोई अचल संपत्ति और वाहन नहीं है। 

नई दिल्ली.  राजधानी में विधानसभा चुनाव की सियासी जंग फतह करने लिए राजनीतिक दल प्रचार अभियान में जुटे हैं। आम आदमी पार्टी, बीजेपी और कांग्रेस के बीच शह-मात का खेल जारी है। दिल्ली चुनाव कहीं न कहीं आम आदमी पार्टी और भाजपा के बीच कड़ी टक्कर का हो गया है। हालांकि इस बीच कई निर्दलीय भी अपनी किस्मत आजमाने चुनावी मैदान में हैं। 

दिल्ली में बीजेपी के स्टार प्रचारकों के पहुंचने के बीच एडीआर लिस्ट जारी हो चुकी है। लिस्ट में दिल्ली चुनाव के 10 सबसे गरीब उम्मीदवारों के नाम भी सामने आ गए हैं। इन सभी के पास कोई अचल संपत्ति और वाहन नहीं है। 

ये हैं सबसे गरीब उम्मीदवार

यूं तो दिल्ली चुनाव में आम आदमी पार्टी के मुंडका से उम्मीदवार धर्मपाल लाकरा सबसे धनी उम्मीदवार बताए गए हैं। लाकरा के पास कुल दौलत 292 करोड़ है। पालम सीट से भारतीय रिपब्लिकन पार्टी (आठवले)  के उम्मीदवार राजेश कुमार 3600 रुपये की चल संपत्ति के साथ सबसे गरीब उम्मीदवार हैं उनके बाद निर्दलीय उम्मीदवार पूनम कौशिक हैं। शालीमार बाग से चुनाव लड़ रही कौशिक के पास मात्र 6 हजार 917 रु. की संपत्ति है। 

नई दिल्ली सीट से राहुल बेनीवाल हैं जिन्होंने चुनावी हलफनामे में अपने पास 7, 031 रु. की संपत्ति दर्ज करवाई है। निर्दलीय नेता मुकेश कुमार पूर्व दिल्ली के गांधी नगर से चुनाव लड़ रहे हैं उनके पास 7,108 रु. की संपत्ति है। 

मात्र 10 हजार लेकर चुनाव मैदान में

निर्दलीय उम्मीदवार अमर सिंह कोंडू से मात्र 10 हजार रुपये की संपत्ति के साथ चुनावी मैदान में हैं। राष्ट्रीय जन अधिकार पार्टी के नेता दीपक कुमार द्वारका सीट से चुनाव लड़ रहे हैं उनके पास बिना कोई अचल संपत्ति के मात्र 10 हजार रुपये बताए गए हैं। 

राहुल भारती केंद्रीय दिल्ली में करोल बाग से चुनाव लड़ रहे हैं उनके पास 14,075 की चल संपत्ति है और कोई अचल संपत्ति या वाहन नहीं है। साउथ दिल्ली के छतरपुर से हर्ष नाथ वर्मा निर्दलयी उम्मीदवार हैं जिनके पास 14,093 की चल संपत्ति है। 

अठावले की पार्टी से भी एक गरीब उम्मीदवार

15,000 की चल सपंत्ति लेकर भारतीय रिपब्लिकन पार्टी उम्मीदवारों में इसरार अहमद भी हैं मटिया महल सीट से चुनावी मैदान में हैं। वहीं चांदनी चौक से कृष्णा अवतार 17,000 की संपत्ति वाले निर्दलीय उम्मीदवार हैं। दिल्ली चुनाव में राजेंद्र नगर सीट से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ रहे रॉकी तुसीद भी सबसे युवा और गरीब उम्मीदवार बताए गए तुसीद के पास 55,000 की चल संपत्ति है लेकिन कोई वाहन उनके नाम दर्ज नहीं है। 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

बाइक पर पत्नी ने 27 सेकेंड में पति को जड़े 14 थप्पड़, देखें Viral Video
Viral Road Rage Video: HR नंबर प्लेट Thar के कारनामें ने इंटरनेट पर मचाई खलबली