Delhi Election 2020: दलेर मेहंदी को टिकट दे सकती है भाजपा

Published : Jan 20, 2020, 11:04 AM IST
Delhi Election 2020:  दलेर मेहंदी को टिकट दे सकती है भाजपा

सार

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने शुक्रवार को पहली लिस्ट जारी कर दी। इसमें 57 लोगों के नाम हैं। मनोज तिवारी ने बताया, इनमें चार महिलाएं भी हैं।

नई दिल्ली.  राजधानी में विधानसभा चुनाव के लिए सरगर्मी तेज हो गई है। इधर खबर सामने आ रही है कि भारतीय जनता पार्टी इस बार दिल्ली चुनाव के लिए सुपर-डुपर हिट पंजाबी सिंगर दलेर मेहंदी को टिकट दे सकती है। 

सभी पार्टियों ने अपनी तरफ से चुनाव प्रचार में खुद को पूरी तरह से झोंक दिया है। ऐसे में बीजेपी सिंगर दलेर मेहंदी को टिकट देकर अपने प्रचार में तेजी ला सकती है। 

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने शुक्रवार को पहली लिस्ट जारी कर दी। इसमें 57 लोगों के नाम हैं। मनोज तिवारी ने बताया, इनमें चार महिलाएं भी हैं। वहीं, 11 एससी उम्मीदवार भी है। इससे पहले आम आदमी पार्टी ने मंगलवार को सभी 70 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया था।

8 फरवरी को मतदान, 13 को आएंगे नतीजेदिल्ली में एक चरण में चुनाव होगा। 8 फरवरी को मतदान होगा। 11 फरवरी को नतीजे आएंगे। दिल्ली में 70 सीटों में से 58 सामान्य के लिए हैं, जबकि 12 एससी हैं। यहां एसटी के लिए कोई सीट आरक्षित नहीं है। अभी दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार है।

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

45 लाख के गहने देख भी नहीं डोला मन, सफाईकर्मी की ईमानदारी देख सीएम ने दिया इनाम
बाइक पर पत्नी ने 27 सेकेंड में पति को जड़े 14 थप्पड़, देखें Viral Video