एग्जिट पोल में AAP की जीत पर PAK मंत्री ने कहा,मोदी इस हार से सीखेंगे; विश्वास का जवाब, चूजा कुदक रहा है

Published : Feb 09, 2020, 03:13 PM IST
एग्जिट पोल में AAP की जीत पर PAK मंत्री ने कहा,मोदी इस हार से सीखेंगे; विश्वास का जवाब, चूजा कुदक रहा है

सार

बीजेपी की एग्जिट पोल में हार से पाकिस्तानी मंत्री खुश हैं। पाकिस्तानी मंत्री चौधरी फवाद हुसैन ने दिल्ली चुनाव को लेकर ट्विट किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चरमपंथी बताते हुए कहा है कि दिल्ली में भाजपा की हार से खुश है। 

नई दिल्ली. दिल्ली विधानसभा चुनाव वोटिंग समाप्त होने के बाद तमाम एजेंसियों द्वारा एग्जिट पोल जारी होने के बाद पाकिस्तान की तरफ से बयानबाजी तेज हो गई है। बीजेपी की एग्जिट पोल में हार से पाकिस्तानी मंत्री खुश हैं। पाकिस्तानी मंत्री चौधरी फवाद हुसैन ने दिल्ली चुनाव को लेकर ट्विट किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चरमपंथी बताते हुए कहा है कि दिल्ली में भाजपा की हार से खुश है। 

क्या कहा पाकिस्तान ने ? 

पाकिस्तानी मंत्री चौधरी फवाद हुसैन ने ट्वीट करते हुए लिखा,"दिल्ली चुनाव में चरमपंथी शासन की हार पर बहुत खुश, आशा है कि मोदी इस हार से सीखेंगे और नफरत की नीतियों की समीक्षा करेंगे।" 

कुमार विश्वास ने दिया जवाब 

ट्वीटर पर कवि कुमार विश्वास अपने अनोखे जवाब देने के लिए जाने जाते है। पाकिस्तानी मंत्री का बयान आते ही कुमार विश्वास ने मोर्चा संभाला और ट्वीट को रिट्वीट करते हुए विश्वास ने लिखा, "पाकिस्तानी चूजा कुदक रहा है।" 

एग्जिट पोल में बीजेपी को हार 

शनिवार यानी 8 फरवरी को मतदान होने के बाद विभिन्न एजेंसियों द्वारा एग्जिट पोल जारी किया गया। जिसमें भारतीय जनता पार्टी को करारी हार मिल रही है। इसके साथ ही आम आदमी पार्टी तीसरी बार सत्ता में आती दिखाई दे रही है। हालांकि 11 फरवरी को चुनाव के नतीजे आने है। 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

Raihan Vadra Photos Row: रायहान की 74 तस्वीरें क्यों हटाईं? बीकानेर हाउस ने बताई वजह
Telecom Rules 2026: ₹10,000 आवेदन फीस, नई तकनीक की टेस्टिंग कैसे होगी? जानें स्टार्टअप्स के नियम