खेसारीलाल यादव से पवन सिंह तक करेंगे रोड शो, दिल्ली चुनाव में फिर लगेगा भोजपुरी सितारों का मेला

Published : Jan 12, 2020, 01:33 PM ISTUpdated : Jan 12, 2020, 01:39 PM IST
खेसारीलाल यादव से पवन सिंह तक करेंगे रोड शो, दिल्ली चुनाव में फिर लगेगा भोजपुरी सितारों का मेला

सार

दिल्ली की सियासी जंग जीतने के लिए बीजेपी ने चुनाव के लिए स्टार प्रचारकों की लिस्ट बनाई है, जो दिल्ली चुनाव में प्रचार करेंगे।

नई दिल्ली. दिल्ली में विधानसभा चुनाव घोषित हो चुके हैं। 8 फरवरी को 70 सीटों के लिए मतदान होने हैं वहीं 11 को चुनावी नतीजे आएंगे। दिल्ली चुनाव की जैसै-जैसे करीब आ रहे हैं राजनीतिक घमासान भी रफ्तार पकड़ रहा है। अब इस विधानसभा चुनाव में बीजेपी, आम आदमी पार्टी और कांग्रेस चुनाव मैदान में हैं। इसके लिए पार्टियां सेलेब्रिटीज पर दांव आजमाने की जुगत में है। खबरें हैं कि दिल्ली चुनाव स्टार प्रचारकों में भोजपुरी सुपरस्टारों का जलवा रहेगा। 

दिल्ली की सियासी जंग जीतने के लिए बीजेपी ने चुनाव के लिए स्टार प्रचारकों की लिस्ट बनाई है, जो दिल्ली चुनाव में प्रचार करेंगे। इस लिस्ट में बॉलीवुड समेत भोजपुरी सिनेमा के कई कलाकार शामिल हैं। सूत्रों के मुताबिक दिल्ली बीजेपी ने विधानसभा चुनाव के मद्देनजर 54 स्टार प्रचारकों की लिस्ट बनाई गई है।

ये स्टार मचाएंगे दिल्ली में धमाल

इसमें प्रधानमंत्री मोदी, अमित शाह, जेपी नड्डा, भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह, खेसारी लाल यादव, निरहुआ, सांसद रवि किशन के अलावा सांसद सनी देओल, मथुरा से सांसद हेमा मालिनी, सपना चौधरी, असम से हेमंत बिस्वा शर्मा, मुख्यमंत्री सोनोवाल, बिहार से गिरिराज सिंह, सुशील मोदी, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, महाराष्ट्र से देवेन्द्र फडणवीस, मनोज तिवारी इत्यादि शामिल हैं।

खेसारी लाल यादव, पवन सिंह और रवि किशन जैसे भोजपुरी स्टार्स लोकसभा चुनाव में भी बीजेपी के लिए रोड शो और रैली करने पहुंचे थे। बीजेपी नेता मनोज तिवारी के करीबी होने के कारण सभी स्टार्स ने भाजपा के समर्थन में जनता से वोट की अपील की थी। अब दिल्ली चुनाव में भी मैदान में उतर सकते हैं।

बीजेपी बनाम केजरीवाल

भारतीय जनता पार्टी ने हाल ही में दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी इलेक्शन कमेटी की घोषणा की। इस सूची में कुल 15 लोगों के नाम शामिल हैं, जिसमें सबसे ऊपर दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष मनोज तिवारी का नाम है। वहीं दिल्ली आम आदमी पार्टी भी पूरे जोर- शोर के साथ चुनाव प्रचार में जुट गई है।दिल्ली में मुख्य मुकाबला आम आदमी पार्टी, भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के बीच माना जा रहा है। 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

Delhi Liquor Policy Case: केजरीवाल-सिसोदिया संग कौन थे वो 21 लोग जिन्हें मिली क्लीन चिट?
‘द केरल स्टोरी 2’ केस सुनने वाले जज का प्रमोशन... कौन हैं मद्रास हाई कोर्ट के नए चीफ जस्टिस?