दिल्लीः निर्भया की मां को कांग्रेस उम्मीदवार बनाए जाने की चर्चा,आशा देवी बोलीं, लडूंगी तो सिर्फ...

दिल्ली विधानसभा चुनाव में नई दिल्ली से कांग्रेस पार्टी द्वारा निर्भया की मां को अरविंद केजरीवाल के सामने चुनावी मैदान में उतारे जाने की चर्चो जोरों पर है। इन सब के बीच निर्भया की मां आशा देवी ने कहा कि मेरा राजनीति से दूर-दूर तक कोई लेना देना नहीं है। 

Asianet News Hindi | Published : Jan 17, 2020 10:54 AM IST

नई दिल्ली. दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद से चढ़े सियासी पारे के बीच तमाम कयासों का दौर हैं। इन सब के बीच चुनाव की तारीखें जैसे-जैसे नजदीक होती जा रहीं है। वैसे वैसे गतिविधियां और तेज होती जा रही है। ताजा घटनाक्रम में भाजपा और कांग्रेस द्वारा उम्मीदवारों के नामों को लेकर मंथन किया जा रहा है। एक ओर जहां बीजेपी आज यानी शुक्रवार को उम्मीदवारों की सूची जारी कर सकती है। वहीं, कांग्रेस पार्टी से निर्भया की मां को उम्मीदवार बनाए जाने की चर्चा ने जोर पकड़ लिया है। 

केजरीवाल के सामने उतर सकती हैं मैदान में

Latest Videos

कांग्रेस पार्टी दिल्ली विधानसभा में जीत हासिल करने की पूरी कोशिश में जुटी हुई है। इसी क्रम में चर्चा जोरों पर है कि निर्भया की मां आशा देवी को नई दिल्ली विधानसभा सीट से अरविंद केजरीवाल के सामने कांग्रेस पार्टी अपने उम्मीदवार के रूप में मैदान में उतार रही है। हालांकि कांग्रेस पार्टी की तरफ से इसका औपचारिक ऐलान नहीं किया गया है। बताया जा रहा कि कांग्रेस के दिग्गजों ने निर्भया के परिवार से संपर्क साधा है। 

मां ने कहा ये अफवाह है 

चुनाव लड़ने की तेज होती सुगबुगाहट के बीच निर्भया की मां आशा देवी ने इन सभी सुगबुगाहटों को खत्म कर दिया। जिसमें उन्होंने कहा कि राजनीति से मेरा दूर-दूर तक कोई लेना देना नहीं हैं। मैं सिर्फ निर्भया के लिए लड़ रही हूं। मेरी किसी से कोई बातचीत नहीं हुई है।  

8 फरवरी को होगा मतदान 

चुनाव आयोग द्वारा जारी किए गए तारीखों के ऐलान के मुताबिक दिल्ली विधानसभा के लिए 8 फरवरी को वोटिंग होगी। जबकि 13 फरवरी को उसके नतीजे आएंगे। दिल्ली में एक चरण में चुनाव होगा। दिल्ली में 70 सीटों में से 58 सामान्य के लिए हैं, जबकि 12 एससी हैं। यहां एसटी के लिए कोई सीट आरक्षित नहीं है। अभी दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार है।

Share this article
click me!

Latest Videos

PM Modi LIVE : 45th FIDE Chess Olympiad चैंपियनों से ख़ास बातचीत
थाने में चीखती रही कैप्टन की मंगेतर और पुलिस वाले ने फाड़ दिए कपड़े, की अश्लीलता!
J&K में अमित शाह ने विपक्ष को धो डाला, कहा- '40 हजार हत्याओं के जिम्मेदार हैं 2 लोग'
IQ Test: 4 मजेदार सवाल, जानिए कितने स्मार्ट हैं आप #Shorts
तीसरा महापावर बना भारत, चौड़ा हो गया 140 करोड़ भारतीयों का सीना!