हार के बाद बोले कपिल मिश्रा, शाहीन बाग के बारे में मैंने जो कहा, डंके की चोट पर उसपर कायम हूं

Published : Feb 11, 2020, 04:08 PM IST
हार के बाद बोले कपिल मिश्रा, शाहीन बाग के बारे में मैंने जो कहा, डंके की चोट पर उसपर कायम हूं

सार

दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को बड़ी जीत मिली है। इसी के साथ भाजपा को झारखंड के बाद एक और राज्य में बुरी तरह से हार का सामना करना पड़ा। 

नई दिल्ली. दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को बड़ी जीत मिली है। इसी के साथ भाजपा को झारखंड के बाद एक और राज्य में बुरी तरह से हार का सामना करना पड़ा। भाजपा के कई बड़े चेहरे भी चुनाव हार गए हैं। इनमें आप से भाजपा में शामिल हुए कपिल मिश्रा भी शामिल हैं। कपिल मिश्रा शाहीन बाग और हिंदुस्तान-पाकिस्तान वाले अपने विवादित बयानों के चलते इस चुनाव में चर्चा में रहे हैं। 

चुनाव में मिली हार के बाद कपिल मिश्रा ने ट्वीट किया, मैंने जो कहा CAA के विरोधियों के बारे में या शाहीन बाग के बारे में - उस पर आज भी कायम हूं, डंके की चोट पर। चुनाव परिणाम आज प्रतिकूल आया हैं, कल अनुकूल भी आएगा। और मेहनत करेंगे। पर इस परिणाम से , CAA या शाहीन बाग पर सोच बदल लेंगे, ये गलतफहमी मत पालिए।

विवादित बयान के चलते चुनाव आयोग ने प्रचार पर लगाई थी रोक
कपिल मिश्रा ने मतदान से पहले कहा था कि 8 फरवरी को दिल्ली की सड़कों पर भारत और पाकिस्तान के बीच मैच होगा। इस बयान के बाद चुनाव आयोग ने कपिल मिश्रा के चुनाव प्रचार पर रोक लगा दी थी।

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

Agniveer Recruitment 2026: वैकेंसी 25,000+, सैलरी Rs.30,000-जानिए पूरा अप्लाई प्रॉसेस
South Block को अलविदा, अब ‘सेवा तीर्थ’ से चलेगी सरकार! जानिए वो 7 खासियतें जो इसे बनाती हैं खास