CM अरविंद केजरीवाल को कब सर्जिकल स्ट्राइक का सबूत देंगे कपिल मिश्रा? नए ट्वीट में बताया

Published : Feb 06, 2020, 01:23 PM ISTUpdated : Feb 06, 2020, 01:28 PM IST
CM अरविंद केजरीवाल को कब सर्जिकल स्ट्राइक का सबूत देंगे कपिल मिश्रा? नए ट्वीट में बताया

सार

दिल्ली में 70 विधानसभा सीटों के लिए चुनाव प्रचार का आज आखिरी दिन है। चुनावी कैम्पेन के दौरान अपने विवादित बयानों की वजह से काफी सुर्खियां बटोरने वाले कपिल मिश्रा भी आखिरी दिन पूरी ताकत से कैम्पेन में जुटे हैं।

नई दिल्ली। दिल्ली में 70 विधानसभा सीटों के लिए चुनाव प्रचार का आज आखिरी दिन है। चुनावी कैम्पेन के दौरान अपने विवादित बयानों की वजह से काफी सुर्खियां बटोरने वाले कपिल मिश्रा भी आखिरी दिन पूरी ताकत से कैम्पेन में जुटे हैं। 

कपिल मिश्रा बीजेपी के टिकट पर मॉडल टाउन विधानसभा सीट से उम्मीदवार हैं। एक नए ट्वीट में उन्होंने एक बार फिर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा है। बुधवार को कपिल ने लिखा, "8 फरवरी को दिल्ली वाले केजरीवाल को सर्जिकल स्ट्राइक का सबूत देंगे।" 

केजरीवाल ने मांगे थे सर्जिकल स्ट्राइक पर सबूत 
पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में भारतीय सेना की सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल उठाते हुए केजरीवाल ने सबूत मांगे थे। दिल्ली में 8 फरवरी को चुनाव हैं और कपिल ट्वीट में यह कहना चाहते हैं कि दिल्ली की जनता केजरीवाल के खिलाफ मतदान कर सर्जिकल स्ट्राइक का सबूत दे देगी। 

आप उम्मीदवार से कपिल की मुश्किल लड़ाई 
कपिल मिश्रा का मॉडल टाउन सीट पर आम आदमी पार्टी के सीटिंग विधायक अखिलेश पति त्रिपाठी से मुक़ाबला है। अखिलेश यहां पिछले दो चुनाव से लगातार जीतते रहे हैं। हालांकि कपिल के आ जाने से इस बार विधानसभा सीट की लड़ाई काफी दिलचस्प हो गई है। 

बीजेपी उम्मीदवार ने प्रचार के आखिरी दिन पूरी ताकत झोंक दी है। बुधवार को महाबली खली कपिल मिश्रा के पक्ष में रोड शो कर रहे हैं। रोड शो दोपहर 12 बजे कपिल मिश्रा के चुनाव कार्यालय से शुरू हुआ। 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

IndiGo Flight Fare Hike: 6 अक्टूबर से बढ़ेगा Fuel Surcharge, जानें कितना महंगा होगा हवाई सफर
Top 10 News: CEC पर सुप्रीम कोर्ट का रुख, AI फोर्स, इमरान खान का मार्च और IndiGo की 10 खबरें