
नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा की कोंडली सीट (Kondli assembly constituency) सुरक्षित सीट है। इसे 2008 में बनाया गया था। यह ईस्ट दिल्ली लोकसभा क्षेत्र का हिस्सा है। आप के कैंडिडेट 2 बार इस सीट से प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। इस बार आप के कुलदीप कुमार ने जीत दर्ज की। जबकि बीजेपी राजकुमार ढिलौन दूसरे नंबर पर रहे। बता दें, इस बार बीजेपी ने अपना कैंडिडेट बदल दिया था, फिर भी कोई फायदा नहीं हुआ।
पहली बार कांग्रेस ने बीजेपी को दी थी मात
साल 2008 में बनी इस सीट पर मुख्य मुकाबला बीजेपी और कांग्रेस के बीच था। जिसपर कांग्रेस के अमरीश सिंह ने बीजेपी के दुष्यंत को 14,986 वोटों से हराया था। अमरीश को कुल 36,580 और दुष्यंत को 21,594 वोट मिले थे।
आप ने कांग्रेस से छीनी थी ये सीट
2008 के बाद 2013 में आप ने कांग्रेस के खाते से ये सीट निकाल ली थी। 2013 के विधानसभा चुनाव में आप के मनोज कुमार ने 36,863 वोटों के साथ जीत दर्ज की थी। जबकि बीजेपी के दुष्यंत 29,373 वोट के साथ दूसरे नंबर और कांग्रेस के अमरीश सिंह 24,730 वोटों के साथ तीसरे नंबर पर रहे थे। 2015 में भी आप के मनोज कुमार ने अपनी जीत को कायम रखा और 63,185 वोट के साथ विजयी रहे। जबकि बीजेपी के हुकुम सिंह 38,426 और कांग्रेस के अमरीश सिंह को 13,562 वोट से संतोष करना पड़ा।
कोंडली पूर्वी दिल्ली जिले में आता है। पहले यह एक गांव था, लेकिन अब इसका काफी विकास हो चुका है। यहां दुर्गा मंदिर, माता मंदिर और शिव शक्ति मंदिर काफी प्रसिद्ध है।
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.