मालवीय नगर सीट: आप के सोमनाथ भारती ने बीजेपी के शैलेंद्र सिंह को हराया

Published : Jan 28, 2020, 12:13 PM ISTUpdated : Feb 11, 2020, 06:32 PM IST
मालवीय नगर सीट: आप के सोमनाथ भारती ने बीजेपी के शैलेंद्र सिंह को हराया

सार

दिल्ली विधानसभा की मालवीय नगर सीट (Malviya Nagar assembly constituency) सामान्य सीट है। इसे 1977 में बनाया गया था। यह नई दिल्ली लोकसभा क्षेत्र का हिस्सा है। बीजेपी और कांग्रेस के कैंडिडेट 3-3 बार इस सीट से प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा की मालवीय नगर सीट (Malviya Nagar assembly constituency) सामान्य सीट है। इसे 1977 में बनाया गया था। यह नई दिल्ली लोकसभा क्षेत्र का हिस्सा है। बीजेपी और कांग्रेस के कैंडिडेट 3-3 बार इस सीट से प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। इस बार आप के सोमनाथ भारती ने जीत दर्ज की। जबकि बीजेपी के शैलेंद्र सिंह दूसरे नंबर पर रहे।

पहली बार जनता पार्टी ने कांग्रेस को दी थी मात
साल 1977 में बनी इस सीट पर मुख्य मुकाबला कांग्रेस और जनता पार्टी के बीच था। जिसपर जनता पार्टी के हंस राज ने कांग्रेस के प्रेम सिंह को 9,092 वोटों से हराया था। हंसराज को कुल 20,037 और प्रेम सिंह को 10,945 वोट मिले थे।

आप ने कांग्रेस के विजय रथ पर लगाई थी ब्रेक
2013 के विधानसभा चुनाव में आप के सोमनाथ ने 32,258 वोटों के साथ जीत दर्ज की थी। जबकि बीजेपी की आरती 24,486 वोट के साथ दूसरे नंबर और कांग्रेस की किरण 20,500 वोटों के साथ तीसरे नंबर पर रही थीं। 2015 के चुनाव में भी आप के सोमनाथ भारती ने जीत का सिलसिला जारी रखा और 51,196 वोटों के साथ विजयी रहे। जबकि बीजेपी के डॉ नंदन 35,299 और कांग्रेस की डॉ योगना को 5,555 वोट से संतोष करना पड़ा।

मालवीय नगर दक्षिण दिल्ली में साकेत और हौज खास के बीच स्थित है। यह आईआईटी, दिल्ली के भी पास है। इसका नाम स्वतंत्रता सेनानी और बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के संस्थापक  मदन मोहन मालवीय के नाम पर पड़ा। यह मुख्य रूप से एक आवासीय इलाका है। यहां आसपास काफी झुग्गी बस्तियां भी हैं। यहां का श्रीकृष्ण मंदिर और श्री गीता भवन टेंपल काफी प्रसिद्ध है। हर मंगलवार को यहां के हनुमान मंदिर में श्रद्धालु काफी संख्या में आते हैं।
 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

इंडियन नेवी का मेगा शो: 72 देशों और 60+ वॉरशिप्स संग IFR 2026, क्या भारत संभालेगा समुद्री नेतृत्व?
असम में इतिहास रचा गया: नेशनल हाईवे पर उतरा PM मोदी का विमान, जानिए क्या है ELF और इसके लाभ?