लक्ष्मी नगर सीट: बीजेपी के अभय वर्मा ने आप के नितीन त्यागी को दी मात

Published : Jan 28, 2020, 12:02 PM ISTUpdated : Feb 11, 2020, 07:54 PM IST
लक्ष्मी नगर सीट: बीजेपी के अभय वर्मा ने आप के नितीन त्यागी को दी मात

सार

दिल्ली विधानसभा की लक्ष्मी नगर सीट (Laxmi Nagar assembly constituency) सामान्य सीट है। इसे 1972 में बनाया गया था। यह ईस्ट दिल्ली लोकसभा क्षेत्र का हिस्सा है। कांग्रेस के कैंडिडेट 3 बार इस सीट से प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा की लक्ष्मी नगर सीट (Laxmi Nagar assembly constituency) सामान्य सीट है। इसे 1972 में बनाया गया था। यह ईस्ट दिल्ली लोकसभा क्षेत्र का हिस्सा है। कांग्रेस के कैंडिडेट 3 बार इस सीट से प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। इस बार बीजेपी के अभय वर्मा ने जीत दर्ज की। जबकि आप के नितीन त्यागी दूसरे नंबर पर रहे। बता दें, बहुत कम अंतर से अभय ने वर्तमान विधायक नितीन को मात दी।

पहली बार कांग्रेस ने भारतीय जनसंघ को दी थी मात
साल 1972 में बनी इस सीट पर मुख्य मुकाबला कांग्रेस और भारतीय जनसंघ के बीच था। जिसपर कांग्रेस के अर्जुन दास ने जनसंघ के केदारनाथ को 4,152 वोटों से हराया था। अर्जुन दास को कुल 10,878 और केदारनाथ को 6,726 वोट मिले थे।

आप ने कांग्रेस से छीनी थी ये सीट
2013 के विधानसभा चुनाव में आप के विनोद कुमार ने 43,052 वोटों के साथ जीत दर्ज की थी। जबकि कांग्रेस के अशोक कुमार 35,300 वोट के साथ दूसरे नंबर और बीजेपी अभय कुमार 33,849 वोटों के साथ तीसरे नंबर पर रहे थे। 2015 के चुनाव में आप ने अपना कैंडिडेट बदल दिया लेकिन जीत का सिलसिला कायम रहा। नितिन त्यागी ने 58,229 वोट के साथ जीत दर्ज की। जबकि बीजेपी के बी बी त्यागी 53,383 और कांग्रेस के डॉ अशोक को 23,627 वोट से संतोष करना पड़ा।

लक्ष्मी नगर पूर्वी दिल्ली का एक बड़ा आवासीय क्षेत्र है। यहां से देश भर में प्रसिद्ध अक्षरधाम मंदिर महज 500 मीटर की दूरी पर स्थित है। लक्ष्मी नगर अपने मंगल बाजार के लिए भी पूरी दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में जाना जाता है। मंगलवार को लगने वाले इस बाजार में बहुत भीड़ जुटती है। यहां हर तरह की चीजें बजट में मिल जाती हैं। लक्ष्मी नगर में अकाउंटेंट का कोर्स करने वाले छात्र भारी संख्या में रहते हैं। यह डीडीए खेल ग्राउंड के लिए भी प्रसिद्ध है।
 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

LPG Crisis: गैस सिलेंडर की भारी किल्लत, बंद होने की कगार पर पहुंचे बेंगलुरू-चेन्नई, गुरुग्राम-मुंबई के रेस्टोरेंट
Hormuz Strait Crisis: 37 भारतीय जहाज फंसे-खतरें में 10,000 करोड़ की संपत्ति और 400 नाविकों की जान!