कपिल मिश्रा ने केजरीवाल पर निकाली भड़ास, दिल्ली चुनाव में निर्भया के दोषियों की फांसी बड़ा मुद्दा

कानूनी वजहों से फांसी पर रोक के बाद निर्भया के माता-पिता ने राजनीतिक रुख पर सवाल उठाए। अदालत के फैसले के तुरंत बाद मीडिया के सामने निर्भया के पिता ने कहा कि इसके लिए केजरीवाल सरकार जिम्मेदार है। 
 

Asianet News Hindi | Published : Feb 1, 2020 6:23 AM IST / Updated: Feb 01 2020, 11:54 AM IST

नई दिल्ली। निर्भया गैंगरेप मामले में चारों दोषियों की डेथ वारंट पर रोक के बाद मामला राजनीतिक रूप से टूल पकड़ चुका है। कानूनी वजहों से फांसी पर रोक के बाद निर्भया के माता-पिता ने राजनीतिक रुख पर सवाल उठाए। अदालत के फैसले के तुरंत बाद मीडिया के सामने निर्भया के पिता ने कहा कि इसके लिए केजरीवाल सरकार जिम्मेदार है। 

दिल्ली में इस वक्त चुनाव हो रहे हैं। निर्भया के माता पिता का बयान आते ही बीजेपी नेताओं ने आप सरकार और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को घेर  लिया है। मॉडल टाउन से बीजेपी उम्मीदवार और दिल्ली के फायर ब्रांड नेता कपिल मिश्रा ने ट्वीट कर गुस्सा जताया। कपिल ने लिखा, "निर्भया की मां की आंखों से निकला एक एक आंसू, मुंह से निकली एक एक हाय केजरीवाल की सत्ता को भस्म कर देगी।"

Latest Videos

दिल्ली में बीजेपी के तमाम नेताओं ने मुद्दा बनाते हुए कड़े ट्वीट किए और केजरीवाल सरकार पर दोषियों की फांसी लटकाने का आरोप मढ़ा। फांसी की सजा का ऐलान होने पर भी दिल्ली बीजेपी ने केजरीवाल पर निशाना साधा था। पार्टी ने अपने ट्विटर हैंडल पर कहा कि निर्भया के नाबालिग दोषी के पुनर्वास के लिए केजरीवाल सरकार ने सिलाई मशीन देने के साथ आर्थिक मदद की। कांग्रेस ने भी आप सरकार पर निशाना साधा है। 

केजरीवाल ने फैसले पर जताया दुख 
उधर, शुक्रवार को फांसी टलने के बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दुख जताया। केजरीवाल ने ट्वीट में लिखा, "मुझे दुख है की निर्भया के अपराधी कानून के दांव पेंच ढूंढकर फांसी को टाल रहे हैं। उनको फांसी तुरंत होनी चाहिए। हमें हमारे कानून में संशोधन करने की सख्त जरूरत है ताकि रेप के मामलों में फांसी 6 महीने के अंदर हो।"

दिल्ली चुनाव में निर्भया ए दोषियों की फांसी बड़ा राजनीतिक मुद्दा बनता जा रहा है। बताते चलें कि तमाम राजनीतिक पार्टियों ने दिल्ली में महिला सुरक्षा पर चुनावी वादे करते नजर आए हैं। बीजेपी ने बाकायदा अपने संकल्प पत्र में महिलाओं की सुरक्षा को एक मुद्दा बनाया है। 

Share this article
click me!

Latest Videos

Varanasi Sai : काशी के मंदिरों से क्यों हटाई गई साईं बाबा की प्रतिमाएं ?
LIVE: भाजपा नेता रविशंकर प्रसाद नई दिल्ली में मीडिया ब्रीफिंग को संबोधित करते हुए
Kolkata RG Kar Medical Collage Case LIVE: कोलकाता आरजी कर मेडिकल कॉलेज मामले की सुनवाई
31 Oct. या 1 Nov. - कब है Diwali 2024 ? नोट करें दीवाली की सही तारीख
Rahul Gandhi LIVE: राहुल गांधी ने सोनीपत में जनता को संबोधित किया | हरियाणा विजय संकल्प यात्रा |