शाहीन बाग मामले पर हटाए गए चिन्मय बिस्वाल की जगह, आर पी मीणा होंगे दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के DCP

Published : Feb 04, 2020, 05:38 PM IST
शाहीन बाग मामले पर हटाए गए चिन्मय बिस्वाल की जगह, आर पी मीणा होंगे दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के DCP

सार

 चुनाव आयोग ने वरिष्ठ पुलिस अधिकारी राजेन्द्र प्रसाद मीणा को दक्षिण-पूर्वी दिल्ली का उपायुक्त नियुक्त किया है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

नई दिल्ली. चुनाव आयोग ने वरिष्ठ पुलिस अधिकारी राजेन्द्र प्रसाद मीणा को दक्षिण-पूर्वी दिल्ली का उपायुक्त नियुक्त किया है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

मीणा को तत्काल प्रभार संभालने के निर्देश 

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त मीणा को दक्षिण-पूर्वी जिले का प्रभार दिया गया है।एक आधिकारिक आदेश के अनुसार, 'आयोग ने फैसला किया है कि आईपीएस (एजीएमयूटी:2010) को डीसीपी (दक्षिण-पूर्व) नियुक्त किया जाता है। उन्हें तत्काल प्रभार संभालने का निर्देश दिया जाता है।'

शाहीन बाग गोलीकांड के बाद हटाए गए बिस्वाल

चुनाव आयोग ने रविवार को दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के डीसीपी चिन्मय बिस्वाल को इलाके में 'मौजूदा हालात' और पिछले हफ्ते शाहीन बाग तथा जामिया नगर में गोलीबारी की घटनाओं का हवाला देते हुए हटा दिया था।

(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)

(फाइल फोटो)

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

Anant Ambani Vantara: अनंत अंबानी ने शुरू किया ‘Champions of Care’ अभियान, 20 लाख बेजुबानों की बदलेगी जिंदगी
West Bengal Name Change: अब ‘पश्चिम बंगाल’ नहीं कहलाएगा राज्य? ‘पश्चिम बंगा’ नाम पर फिर तेज हुई सियासत