कांग्रेस उम्मीदवार परवेज हाशमी के नामांकन पत्रों की जांच आज तक के लिए स्थगित; चुनाव आयोग

Published : Jan 23, 2020, 12:01 PM IST
कांग्रेस उम्मीदवार परवेज हाशमी के नामांकन पत्रों की जांच आज तक के लिए स्थगित; चुनाव आयोग

सार

दिल्ली के ओखला विधानसभा क्षेत्र के दो निर्दलीय उम्मीदवारों ने सीट से कांग्रेस उम्मीदवार परवेज हाशमी द्वारा दाखिल नामांकन पर आपत्ति जताई है, जिसके बाद चुनाव अधिकारियों ने उनके नामांकन पत्रों की जांच गुरूवार सुबह तक स्थगित कर दी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

नई दिल्ली। दिल्ली के ओखला विधानसभा क्षेत्र के दो निर्दलीय उम्मीदवारों ने सीट से कांग्रेस उम्मीदवार परवेज हाशमी द्वारा दाखिल नामांकन पर आपत्ति जताई है, जिसके बाद चुनाव अधिकारियों ने उनके नामांकन पत्रों की जांच गुरूवार सुबह तक स्थगित कर दी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

परवेज हाशमी और उनकी कवरिंग उम्मीदवार शैला हाशमी द्वारा 21 जनवरी को दाखिल किए गए नामांकन पर आसिफ मोहम्मद खान और बाबर रियाज ने आपत्ति जताई है।

ये है आपत्ति 

निर्दलीय उम्मीदवारों ने उन पर जानकारी छिपाने का आरोप लगाया है। एक अधिकारी ने कहा, ‘‘हमें परवेज हाशमी और उनकी कवरिंग उम्मीदवार शैला हाशमी द्वारा दाखिल किए गए नामांकनों पर दो उम्मीदवारों से आपत्तियां मिली हैं।’’

(ये खबर न्यूज एजेंसी पीटीआई/भाषा की है। एशियानेट न्यूज हिन्दी ने सिर्फ हेडिंग में बदलाव किया है।)

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

Modi-Macron Meeting: पीएम बोले-हम एवरेस्ट की ऊंचाई तक उड़ने वाला हेलिकॉप्टर बनाएंगे, मोदी-मैक्रों की 5 बड़ी बातें
Assembly Election 2026: मार्च में तारीखों का ऐलान संभव, अप्रैल में हो सकती है बंगाल-असम समेत इन 5 राज्यों में वोटिंग