सुभाष चोपड़ा और पीसी चाको का इस्तीफा मंजूर, शक्ति सिंह गोहिल बने दिल्ली कांग्रेस के अंतरिम प्रभारी

Published : Feb 12, 2020, 09:16 PM IST
सुभाष चोपड़ा और पीसी चाको का इस्तीफा मंजूर, शक्ति सिंह गोहिल बने दिल्ली कांग्रेस के अंतरिम प्रभारी

सार

कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष सुभाष चोपड़ा और राज्य के पार्टी प्रभारी पीसी चाको का इस्तीफा मंजूर कर लिया है। सुभाष चोपड़ा की जगह शक्ति सिंह गोहिल को दिल्ली प्रमुख की जिम्मेदारी सौंपी गई है। 

नई दिल्ली. कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष सुभाष चोपड़ा और राज्य के पार्टी प्रभारी पीसी चाको का इस्तीफा मंजूर कर लिया है। सुभाष चोपड़ा की जगह शक्ति सिंह गोहिल को दिल्ली प्रमुख की जिम्मेदारी सौंपी गई है। दिल्ली लोकसभा चुनावों में कांग्रेस की शर्मनाक हार के बाद जिम्मेदारी लेते हुए दोनों नेताओं ने अपने पद से इस्तीफा दिया है।   

दिल्ली के विधानसभा चुनावों में एक बार फिर कांग्रेस खाता नहीं खोल सकी। पिछले विधानसभा चुनावों में एक भी सीट न जीत पाने वाली कांग्रेस इस बार भी कोई कमाल नहीं कर सकी और पार्टी के 70 में से 67 प्रत्याशियों की जमानत भी जब्त हो गई। कांग्रेस की लगातार दूसरी हार के बाद प्रदेश अध्यक्ष सुभाष चोपड़ा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। हार की जिम्मेदारी लेते हुए उन्होंने कहा कि एक बार फिर केजरीवाल दिल्ली की जनता को गुमराह करने में सफल रहे। 

 

इस्तीफा देते हुए याद आई शीला दीक्षित   
दिल्ली कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुभाश चोपड़ा ने राज्य में पार्टी की हार की जिम्मेदारी लेते हुए कहा कि एक बार फिर अरविंद केजरीवाल राज्य की जनता को गुमराह करने में कामयाब हुए। शीला दीक्षित की सरकार को सराहते हुए उन्होंने कहा कि जितना विकास उन 15 सालों में समय हुआ, उतना आज तक नहीं हुआ। केजरीवाल ने 3 हजार करोड़ रुपये विज्ञापन में खर्च दिए। दिल्ली की हार पर कांग्रेस को आत्ममंथन नहीं बल्कि नेतृत्व में परिवर्तन करने की जरूरत है। 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

Bihar Big Breaking: राज्यसभा जाने की बात को नीतीश कुमार ने खुद किया कन्फर्म
UNESCO World Heritage City: भारत से सिर्फ 5 घंटे दूर ‘धरती का स्वर्ग’! आखिर क्यों ट्रैवलर्स हो रहे दीवाने?