तो क्या कांग्रेस के टिकट पर केजरीवाल के खिलाफ चुनाव लड़ेंगी निर्भया की मां? सुनिए उनका जवाब...?

दिल्ली में विधानसभा चुनाव की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं भाजपा, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी अपने चुनाव प्रचार में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं        
 

Asianet News Hindi | Published : Jan 17, 2020 3:05 PM IST

नई दिल्ली: दिल्ली में विधानसभा चुनाव की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। भाजपा, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी अपने चुनाव प्रचार में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। चुनाव के लिए सबसे पहले सत्ताधारी आम आदमी पार्टी ने अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है। 

दिल्ली विधानसभा चुनाव की तैयारियां जोरों से चल रही है। इस चुनावी माहौल में हर पार्टी अपने चुनाव प्रचार में कोई कमी नही छोड़ना चाहती। चुनाव के लिए सत्ताधारी आम आदमी पार्टी और भाजपा ने अपने उमीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है।

कांग्रेस प्रचार समिति के अध्यक्ष के ट्वीट से मचा घमासान

इस बीच शुक्रवार को कांग्रेस प्रचार समिति के अध्यक्ष कीर्ति आजाद ने एक ट्वीट कर लोगों को हैरान कर दिया। ये ट्वीट देखते-देखते वायरल हो गया दिल्ली कांग्रेस के नेता कीर्ति आजाद ने ट्विटर पर लिखा ''ऐ मां तुझे सलाम" आशा देवी जी आपका स्वागत है।

आजाद के इस ट्वीट के बाद निर्भया की मां आशा देवी के कांग्रेस में शामिल होने की चर्चा शुरू हो गई। कहा गया की मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की नई दिल्ली सीट से निर्भया की मां कांग्रेस उम्मीदवार हो सकती है, लेकिन जल्द ही निर्भया की मां ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए इस खबर का खंडन कर दिया।

राजनीतिक पार्टी में शामिल होने से किया इनकार 

निर्भया की मां आशा देवी ने किसी भी राजनीतिक पार्टी में शामिल होने से इनकार कर दिया है। उन्होंने कहा कि इस बारे में मेरी किसी भी पार्टी से बातचीत नहीं हुई है मालूम हो कि हाल ही में निर्भया केस में जारी कानूनी दांव-पेंच पर आशा देवी ने बयान दिया था। 

उनका कहना था कि राजनीतिक फायदे के लिए चारों दोषियों की फांसी को रोका गया है। निर्भया की मां ने कहा कि जब 2012 में ये घटना हुई थी, तो इन्हीं लोगों ने हाथ में तिरंगा लिया, हाथ में काली पट्टी बांधी और महिलाओं की सुरक्षा के लिए खूब रैलियां कीं, खूब नारे लगाये।

आज यही लोग उस बच्ची की मौत के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। कोई कह रहा है कि आपने रोक दिया, कोई कह रहा है कि हमें पुलिस दे दीजिए मैं दो दिन में दिखाऊंगा। अब मैं जरूर कहना चाहूंगी कि इन लोगों ने अपने फायदे के लिए दोषियों की फांसी रोक रखी है।

दिल्ली सरकार की कोई भूमिका नहीं

इस बयान पर अरविंद केजरीवाल ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा था की निर्भया की मां को कोई 'गुमराह' कर रहा है। हम तो चाहते हैं कि जल्द से जल्द निर्भया के दोषियों को फांसी हो। मुझे लगता है, निर्भया की मां को गलतफहमी हुई है। दिल्ली सरकार के ऊपर जो भी जिम्मेदारियां थी, उसने कुछ ही घंटों में उन्हें पूरा कर दिया। उन्होंने कहा, 'हमने कुछ घंटों के भीतर दया याचिका आगे भेज दी, इसलिए दोषियों को फांसी देने में विलंब में दिल्ली सरकार की कोई भूमिका नहीं।

बता दें कि दिल्ली की एक अदालत ने निर्भया सामूहिक दुष्कर्म और हत्याकांड के चारों दोषियों को एक फरवरी को सुबह छह बजे फांसी पर लटकाने के लिए शुक्रवार को नया मृत्य वारंट जारी किया।

Share this article
click me!