Solar Eclipse 2022: नए साल में होंगे 2 सूर्यग्रहण, इनमें सिर्फ 1 ही भारत में दिखाई देगा, जानिए खास बातें

Solar Eclipse 2022: साल 2022 कुछ ही दिनों में शुरू होने वाला है। इस साल कई खगोलीय घटनाएं देखने को मिलेंगी, जिनका ज्योतिष से भी संबंध रहेगा। इनमें से सूर्यग्रहण भी एक है। सूर्यग्रहण तब होता है जब सूर्य आंशिक अथवा पूर्ण रूप से चंद्रमा द्वारा आवृत्त हो जाए यानी ढंक लिया जाए।

Asianet News Hindi | Published : Dec 18, 2021 8:20 AM IST / Updated: Dec 31 2021, 11:59 AM IST

उज्जैन. वैज्ञानिकों के अनुसार धरती सूरज की परिक्रमा करती है और चंद्रमा धरती की परिक्रमा करता है। जब सूर्य और धरती के बीच चंद्रमा आ जाता है तो वह सूर्य की रोशनी को कुछ समय के लिए ढंक लेता है। इस घटना को ही सूर्यग्रहण कहते हैं। आगे जानिए साल 2022 में कब-कब होंगे सूर्यग्रहण किस राशि पर कैसा होगा इसका असर व अन्य रोचक बातें…

सूर्यग्रहण के प्रकार
खंड ग्रास का अर्थ अर्थात वह अवस्था जब ग्रहण सूर्य या चंद्रमा के कुछ अंश पर ही लगता है। अर्थात चंद्रमा सूर्य के सिर्फ कुछ हिस्से को ही ढंकता है। यह स्थिति खण्ड-ग्रहण कहलाती है, जबकि संपूर्ण हिस्से को ढंकने की स्थिति खग्रास ग्रहण कहलाती है।

पूर्ण सूर्यग्रहण
चंद्रमा जब सूर्य को पूर्ण रूप से ढक लेता है तो ऐसे में चमकते सूरज की जगह एक काली तश्तरी-सी दिखाई है। इसमें सबसे खूबसूरत दिखती है 'डायमंड रिंग।' चंद्र के सूर्य को पूरी तरह से ढंकने से जरा पहले और चांद के पीछे से निकलने के फौरन बाद काली तश्तरी के पीछे जरा-सा चमकता सूरज हीरे की अंगूठी जैसा दिखाई देता है।

आंशिक सूर्यग्रहण
आंशिक ग्रहण तब होता है जब सूर्य और चंद्रमा एक सीधी लाइन में नहीं होते और चंद्रमा सूर्य के एक हिस्से को ही ढंक पाता है।

वलयाकार सूर्यग्रहण
सूर्यग्रहण में जब चंद्रमा पृथ्वी से बहुत दूर होता है और इस दौरान पृथ्वी और सूर्य के बीच में आ जाता है। ऐसे में सूर्य के बाहर का क्षेत्र प्रकाशित होने के कारण कंगन या वलय के रूप में चमकता दिखाई देता है। कंगन आकार में बने सूर्य ग्रहण को ही वलयाकार सूर्य ग्रहण कहते हैं।

ग्रहण से जुड़ा धार्मिक पक्ष
धर्म ग्रंथों के अनुसार समुद्र से रत्न यानी विविध अमूल्य चीजों को निकालने के लिए देवताओं और दैत्यों में मिलकर समुद्र को मथा। तब उसमें से एक एक वस्तु बाहर आने लगी। सबसे अंत में भगवान धन्वंतरि अमृत कलश लेकर बाहर निकले, जिसे पाने के लिए देवताओं और दैत्यों में युद्ध होने लगा। तब भगवान विष्णु ने मोहिनी अवतार लेकर दोनों पक्षों को समझाया और कलश लेकर स्वयं दोनों पक्षों को अमृत पिलाने लगे। लेकिन वास्तव में मोहिनी रूपी विष्णु सिर्फ देवताओं को ही अमृतपान करा रहे थे। ये बात एक दैत्य को पता चल गई और वह देवताओं का वेष धरकर उनके साथ बैठ गया। मोहिनी ने जैसे ही उसे अमृत पान कराया, सूर्य और चंद्रमा ने उसे पहचान लिया और सबको बता दिया। भगवान विष्णु ने अपने चक्र से उसका मस्तक काट दिया, लेकिन वह दैत्य मरा नहीं क्योंकि वह अमृत पी चुका था। उसी दैत्य का सिर राहु कहलाया और धड़ केतु। ऐसी मान्यता है कि राहु-केतु समय-समय सूर्य और चंद्रमा को जकड़ लेते हैं, जिससे सूर्य व चंद्रग्रहण होता है।

30 अप्रैल को लगेगा पहला सूर्यग्रहण
साल 2022 का पहला ग्रहण सूर्यग्रहण होगा, जो वैशाख मास की अमावस्या जो 30 अप्रैल, शनिवार को है, पर रहेगा। हालांकि ये ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा, इसलिए यहां इसका कोई धार्मिक महत्व नहीं माना जाएगा। भारतीय समयानुसार ग्रहण दोपहर 12.15 से शुरू होगा जो शाम 04.07 तक रहेगा। यह आंशिक ग्रहण होगा, जिसका असर दक्षिणी/पश्चिमी अमेरिका, पेसिफिक अटलांटिक और अंटार्कटिका में मिलेगा। 

25 अक्टूबर को होगा दूसरा सूर्य ग्रहण  
25 अक्टूबर, मंगलवार को साल का दूसरा सूर्यग्रहण होगा। इस दिन कार्तिक अमावस्या रहेगी। ये ग्रहण खण्डग्रास के रूप में भारत में दिखाई देगा। इसलिए इसका धार्मिक और ज्योतिषीय महत्व माना जाएगा। भारत में ग्रहण का आरंभ शाम 04.23 से होगा, जो 06.25 तक रहेगा। भारत के अलावा ये ग्रहण विदेश के कुछ क्षेत्रों जैसे यूरोप, दक्षिणी/पश्चिमी एशिया, अफ्रीका और अटलांटिका में दिखेगा। ग्रहण का स्पर्श शाम 04.23 पर होगा। ग्रहण का मध्यकाल 05.28 पर होगा और मोक्ष 06.25 पर होगा। जिन स्थानों पर सूर्यास्त 06.25 से पहले होगा, वहां ग्रहण समाप्ति सूर्यास्त के साथ ही माना जाएगा।

किस राशि पर कैसा होगा असर
मेष राशि-
इस राशि के लोगों के लिए धन लाभ के योग बनेंगे।
वृष राशि- इस राशि लोगों को जीवनसाथी से जुड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
मिथुन राशि- इस राशि वाले लोगों को कोई न कोई शुभ समाचार मिलेगा।
कर्क राशि- इस राशि के लोगों के मान-सम्मान में वृद्धि होगी। पद और प्रतिष्ठा भी मिलेगी।
सिंह राशि- इस राशि के लोगों का किसी से विवाद हो सकता है। इन्हें अपने क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा।
कन्या राशि- इस राशि के लोगों को अपने अच्छे कार्य के लिए किसी समारोह में सम्मानित किया जा सकता है।
तुला राशि- इस राशि के लोगों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।
वृश्चिक राशि- इस राशि के लोगों को धन हानि हो सकती है। लेन-देन करते समय सावधानी रखें।
धनु राशि- समाज के लिए किए गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए इन्हें मान-सम्मान मिलेगा।
मकर राशि- इस राशि के लिए सूर्यग्रहण का प्रभाव शुभ फल देने वाला रहेगा।
कुंभ राशि- इस राशि के लोगों को कोई आघात लग सकता है यानी दुर्घटना होने के योग बन रहे हैं।
मीन राशि- इस राशि के लोगों का किसी बात पर विवाद हो सकता है।

ग्रहण के दौरान क्या करें और क्या करने से बचें...
1. जिन क्षेत्रों में ग्रहण दिखाई दे रहा है, वहां रहने वाले लोगों को ग्रहण से पहले खाने-पीने की चीजें में तुलसी के पत्ते डाल देना चाहिए। तुलसी की वजह से इन चीजों पर ग्रहण का असर नहीं होता है।
2. ग्रहण से पहले पका हुआ भोजन ग्रहण के बाद नहीं खाना चाहिए।
3. ग्रहण काल में पूजा-पाठ नहीं करना चाहिए। इसीलिए इस समय में मंदिर बंद कर दिए जाते हैं।
4. गर्भवती स्त्री को ग्रहण काल में घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए। अगर इस बात का ध्यान नहीं रखा जाता है तो गर्भ में पल रहे शिशु के स्वास्थ्य पर बुरा असर हो सकता है।
5. ग्रहण काल में पति-पत्नी को दूरी बनाकर रखनी चाहिए। इस दौरान शारीरिक संबंध बनाने से बचना चाहिए। ग्रहण के समय बने संबंध से उत्पन्न होने वाली संतान को कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
6. ग्रहण के समय मंत्रों का मानसिक जाप करना चाहिए। मानसिक जाप यानी धीरे-धीरे अपने इष्टदेव के मंत्रों का जाप करना चाहिए।
7. ग्रहण के बाद पूरे घर की सफाई करनी चाहिए। गाय को हरी घास खिलाएं। दान-पुण्य करें। अगर संभव हो सके तो किसी पवित्र नदी में स्नान करें।


 

साल 2022 का शनि राशिफल भी पढ़िए...

Aries Shani Horoscope 2022 मेष का वार्षिक शनि राशिफल: पैसों के मामले में सोच-समझकर फैसला लेना होगा

Taurus Shani Horoscope 2022 वृषभ का वार्षिक शनि राशिफल: विद्यार्थियों को मिलेगा शुभ फल और सफलता

Gemini Shani Horoscope 2022 मिथुन का वार्षिक शनि राशिफल: नौकरी में लापरवाही पड़ सकती है भारी

Cancer Shani Horoscope 2022 कर्क का वार्षिक शनि राशिफल: कोई अपना व्यक्ति ही नुकसान पहुंचा सकता है

Leo Shani Horoscope 2022 सिंह का वार्षिक शनि राशिफल: पुराने रोग कर सकते हैं परेशान, खान-पान का ध्यान रखें

Virgo Shani Horoscope 2022 कन्या का वार्षिक शनि राशिफल: आपके काम की प्रशंसा होगी, बॉस भी खुश रहेंगे

Libra Shani Horoscope 2022 तुला का वार्षिक शनि राशिफल: पूरे साल सेहत में उतार-चढ़ाव बना रहेगा

Scorpio Shani Horoscope 2022 वृश्चिक का वार्षिक शनि राशिफल: बिजनेस में सफलता के लिए करनी होगी मेहनत

Sagittarius Shani Horoscope 2022 धनु का वार्षिक शनि राशिफल: मेहनत के बाद भी मनचाही सफलता नहीं मिल पाएगी

Capricorn Shani Horoscope 2022 मकर का वार्षिक शनि राशिफल: बिजनेस और नौकरी में आ सकती हैं परेशानियां

Aquarius Shani Horoscope 2022 कुंभ का वार्षिक शनि राशिफल: कोर्ट-कचहरी के लगाने पड़ सकते हैं चक्कर

Pisces Shani Horoscope 2022 मीन का वार्षिक शनि राशिफल: मान-सम्मान बढ़ेगा, घर या वाहन खरीद सकते हैं

Share this article
click me!