Chandra Grahan 2022 Rashifal: 8 राशि के लिए शुभ, 4 के लिए अशुभ रहेगा ये चंद्र ग्रहण, जानें अपनी राशि का हाल

Chandra Grahan 2022 Rashifal: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सौर मंडल में ग्रहों के बीच होने वाली हर घटना का असर हमारे जीवन पर जरूर दिखाई देता है। चंद्र ग्रहण भी एक ऐसी ही घटना है। इस बार 8 नवंबर को साल 2022 का अंतिम चंद्र ग्रहण होने जा रहा है।
 

Manish Meharele | Published : Nov 6, 2022 8:33 AM IST

उज्जैन. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, समय-समय पर होने वाले ग्रहण भी मानव जीवन पर अपना व्यापक असर डालते हैं। किसी के लिए ग्रहण शुभ फल देने वाले होते हैं तो किसी के लिए अशुभ। इस बार साल 2022 का अंतिम चंद्र ग्रहण (Chandra Grahan 2022) 8 नवंबर, मंगलवार को होने जा रहा है। ये ग्रहण मेष राशि में होगा। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. प्रवीण द्विवेदी के अनुसार, इस चंद्र ग्रहण का असर सभी राशि के लिए लोगों पर दिखाई देगा। 8 राशि वालों पर इसका शुभ और 4 राशि वालों पर अशभ प्रभाव देखने को मिलेगा। आगे जानिए चंद्र ग्रहण का संपूर्ण (Chandra Grahan 2022 Rashifal) राशिफल…


इन 8 राशियों को मिलेंगे शुभ फल

मिथुन राशि
इस राशि के लोगों का नौकरी में प्रमोशन हो सकता है और साथ ही मनचाही जगह ट्रांसफर भी। बिजनेस में भी तरक्की के योग इस समय बन रहे हैं। इनमें आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। रूका हुआ पैसा भी इन्हें इस समय मिल सकता है। कुल मिलाकर ये समय इनके लिए शुभ रहेगा।

कर्क राशि 
इस राशि के लोगों पर चंद्र ग्रहण का मिला-जुला असर देखने को मिलेगा। इन्हें अपनी माता की सेहत का खासतौर पर ध्यान रखना होगा। वाहन से जुड़े काम सावधानी से करें। अचानक कहीं से धन लाभ की स्थिति बन सकती है। दोस्तों के सहयोग से अटके हुए काम पूरे हो सकते हैं।

सिंह राशि 
इस राशि के लोगों को एक नहीं कई बार लाभ के अवसर मिलेंगे, लेकिन मेहनत अधिक करनी होगी। स्टूडेंट्स के लिए भी ये समय मनचाहा परिणाम देने वाला रहेगा। संतान से जुड़ी कोई अच्छी खबर भी आपको मिल सकती है। वैवाहिक जीवन में भी खुशियां बनी रहेंगी।

तुला राशि 
इस राशि के लोगों को भी किस्मत का साथ मिलेगी। ये लोग परिवार के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। कला और संगीत के प्रति इनकी रूचि बढ़ सकती है। खर्च अधिक होगा, लेकिन फिर भी मन में शांति का अनुभव करेंगे। कुछ मौकों पर दोस्तों का भी साथ मिलेगा।

धनु राशि
इस राशि के लोग मानसिक शांति का अनुभव करेंगे। किसी दोस्त की सहयता से इनकम में तेजी आ सकती है। हल्का-फुल्का विवाद वैवाहिक जीवन में हो सकता है, लेकिन ज्यादा समय तक नहीं रहेगा। कुल मिलाकर ये समय इनके लिए सफलता देने वाला रहेगा।

मकर राशि
पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। भवन सुख में वृद्धि हो सकती है यानी कोई मकान या फ्लैट आदि खरीद सकते हैं। आत्मविश्वास भरपूर होने से सफलता मिलने में कोई संदेह नहीं रहेगा। ऑफिस में बड़े अधिकारी काम का लेकर आपकी तारीफ करेंगे। संतान सुख भी मिलेगा। 

कुंभ राशि
इस राशि वालों की रूचि आध्यात्म की ओर बढ़ सकती है। बेरोजगारों को रोजगार मिल सकता है। सरकारी नौकरी वालों का प्रमोशन होने के योग भी इस समय बन सकते हैं।  परिवार में कोई मांगलिक प्रसंग हो सकता है। किसी शादी समारोह में जाने का मौका मिलेगा। सेहत ठीक रहेगी।

मीन राशि 
इस राशि के लोगों को पैतृक संपत्ति से फायदा होने के योग बन रहे हैं। भाई-बहनों का भी पूरा सहयोग मिलेगा। सेहत से जुड़ी हल्की-फुल्की परेशानी हो सकती है, लेकिन वह जल्दी ही ठीक भी हो जाएगी। दोस्तों या परिवार वालों के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। आत्मविश्वास में कमी रहेगी।

इन 4 राशियों को रहना होगा संभलकर

मेष राशि
चंद्र ग्रहण इसी राशि में होगा, इसलिए इस राशि के लोगों को सावधान रहना होगा। कोई भी जोखिम भरा काम न करें, वाहन सावधानी से चलाएं। नौकरी में अफसरों से किसी बात पर विवाद हो सकता है। विचारों में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। इन्हें हर काम संभलकर करना होगा।

वृष राशि 
इस राशि के लोगों के आत्मविश्वास में कमी आ सकती है। संतान की सेहत को लेकर परेशान रहेंगे। उपचार में पैसा अधिक खर्च हो सकता है। भाई-बहनों से किसी बात पर विवाद होने की संभावना भी बन रही है। किसी अनैतिक काम की वजह से ये लोग परेशानी में फंस सकते हैं।

कन्या राशि 
इस राशि के लोगों को बातचीत करते समय संतुलन बनाना होगा, नहीं तो बाद में परेशानी हो सकती है। कार्यक्षेत्र में भी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। भाइयों से पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद हो सकता है। वैवाहिक जीवन में उतार-चढ़ाव बना रहेगा।

वृश्चिक राशि 
इस राशि के लोगों को अपनी सेहत का खास ध्यान रखना होगा, नहीं तो कोई बड़ी समस्या खड़ी हो सकती है। आय में कमी एवं खर्च अधिक की स्थिति रहेगी। भाइयों से किसी बात पर वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। नौकरी से जुड़े फैसले गलत साबित हो सकती है।

ये भी पढ़ें-

Chandra Grahan 2022: भारत में सबसे पहले यहां दिखेगा चंद्र ग्रहण, किस राशि पर कैसा होगा असर?


Chandra Grahan 2022: इन 4 ग्रहों के संयोग से होते हैं ग्रहण, जानें ज्योतिष, धार्मिक और वैज्ञानिक कारण

Rashi Parivartan November 2022: नवंबर 2022 में कब, कौन-सा ग्रह बदलेगा राशि? यहां जानें पूरी डिटेल

Share this article
click me!