Chandra Grahan 2022: 8 नवंबर को आसमान में दिखेगा ”ब्लड मून”, सालों में एक बार बनती है ऐसी स्थिति

Published : Nov 04, 2022, 05:09 PM IST
Chandra Grahan 2022: 8 नवंबर को आसमान में दिखेगा ”ब्लड मून”, सालों में एक बार बनती है ऐसी स्थिति

सार

Lunar Eclipse 2022 November 8 in India: साल 2022 का अंतिम पूर्ण सूर्य ग्रहण 8 नवंबर, मंगलवार को होने जा रहा है। इस दौरान चंद्रमा पृथ्वी के सामने से होता हुआ गुजरेगा। पृथ्वी की छाया से चंद्रमा लाल रंग का दिखाई देगा, इसे ही ब्लड मून कहा जाता है।   

उज्जैन. चंद्र ग्रहण तो साल में कई बार होते हैं, लेकिन ब्लड मून का नजारा कई सालों में एक बार दिखाई देता है। ऐसा ही नजारा इस बार 8 नवंबर, मंगलवार को दिखाई देने वाला है।  क्योंकि इस दिन साल 2022 का अंतिम चंद्र ग्रहण होगा। ये ग्रहण भारत में दिखाई देगा, जिसके चलते यहां भी ग्रहण से संबंधित सभी नियम आदि पालनीय होंगे। आगे जानें चंद्र ग्रहण से जुड़ी खास बातें…

कहां-कहां दिखाई देगा पूर्ण चंद्र ग्रहण? (Where will the total lunar eclipse be visible?)
खगोल वैज्ञानिकों के अनुसार, 8 नवंबर को होने वाला चंद्र ग्रहण भारत के अलावा दक्षिण अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, उत्तरी अटलांटिक महासागर, पाकिस्तान, अफगानिस्तान और रूस के कुछ हिस्सों दिखाई देगा। भारतीय समय के अनुसार, चंद्र ग्रहण दोपहर 2.41 से शुरू होकर शाम 6.20 तक रहेगा। ग्रहण का सूतक 9 घंटे पहले शुरू हो जाएगा यानी सुबह 5.41 से, जो ग्रहण के साथ ही समाप्त होगा।

कब दिखाई देता है ब्लड मून? (When does the blood moon appear?)
खगोल शास्त्रियों के अनुसार चंद्र ग्रहण कई प्रकार के होते हैं जैसे आंशिक चंद्र ग्रहण, उपच्छया चंद्र ग्रहण और पूर्ण चंद्र ग्रहण। 8 नवंबर को पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा। पूर्ण चंद्र ग्रहण के दौरान पृथ्वी की छाया के सबसे गहरे हिस्से से गुजरता है, जिसे अम्ब्रा कहते हैं। जब चंद्रमा इस छाया के अंदर से गुजरता है तो वह लाल रंग का दिखाई देने लगता है, जिसे ब्लड मून कहते हैं। इसे रेले स्कैटरिंग (Rayleigh scattering) कहते हैं। कई सालों में एक बार ऐसी स्थिति बनती है।

देश के किस हिस्से मे कैसा दिखेगा चंद्र ग्रहण? (What will the lunar eclipse look like in which part of the country?)
देश के अलग-अलग हिस्सों में चंद्र ग्रहण अलग-अलग रूपों में दिखाई देगा यानी कहीं पूर्ण चंद्र ग्रहण दिखाई देगा तो कहीं आंशिक। कोलकाता के साथ-साथ भारत के पूर्वी हिस्सों में पूर्ण चंद्र ग्रहण दिखाई देगा। बाकी देश में आंशिक चंद्र ग्रहण दिखेगा। दिल्ली में शाम 05:31 बजे आंशिक ग्रहण दिखाई देना शुरू होगा, इस समय चंद्रमा का 66 प्रतिशत हिस्सा धुंधला दिखाई देगा। बेंगलुरु की बात की जाए तो यहां शाम 05:57 पर चंद्रमा उदय होगा, इस दौरान इसका 23 प्रतिशत हिस्सा पृथ्वी की छाया से ढका हुआ दिखाई देगा। 

ये भी पढ़ें- 

November 2022 Festival Calendar: नवंबर में किस दिन कौन-सा व्रत-त्योहार मनाया जाएगा? यहां जानें डिटेल

Monthly Horoscope November 2022: इस महीने किसका साथ देंगे सितारे, किसे होगा फायदा-किसे नुकसान?
 

PREV

Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।

Recommended Stories

12 जनवरी का राशिफल, शुक्र के राशि बदलने से 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
Weekly Tarot Horoscope: इस सप्ताह 5 राशि वालों को मिलेगी गुड न्यूज