Diwali Date 2022: इस बार दिवाली पर रहेगा सूर्यग्रहण का साया, क्या लक्ष्मी पूजा पर भी होगा इसका असर?

surya Grahan 2022 Date: इस बार दीपावली के ठीक दूसरे दिन सूर्यग्रहण का संयोग बन रहा है। ऐसा संयोग बहुत कम बार बनता है। इस बार दीपावली 24 अक्टूबर को मनाई जाएगी और इसके अगले दिन यानी 25 अक्टूबर को सूर्यग्रहण होगा।

Manish Meharele | Published : Aug 3, 2022 10:50 AM IST / Updated: Aug 03 2022, 04:27 PM IST

उज्जैन. कुछ लोगों के मन में सूर्य ग्रहण (surya Grahan 2022 Date) को लेकर कई प्रश्न हैं जैसे क्या सूर्य ग्रहण का असर लक्ष्मी पूजा पर भी पड़ेगा या सूर्यग्रहण और दीपावली (Diwali Date 2022) एक ही दिन है आदि-आदि। इन सभी सवालों का जवाब आज आपको यहां दिया जाएगा। ज्योतिषियों के अनुसार, कार्तिक अमावस्या तिथि 24 अक्टूबर की शाम 05.29 से शुरू होगी, जो अगले दिन यानी 25 अक्टूबर की शाम 04.20 तक रहेगी। चूंकि लक्ष्मी पूजा प्रदोष काल और रात्रि में की जाती है इसलिए ये पर्व 24 अक्टूबर को ही मनाया जाएगा। वहीं सूर्य ग्रहण इसके अगले दिन यानी 25 अक्टूबर को रहेगा। आगे जानिए कब से कब तक रहेगा सूर्यग्रहण और इसका सूतक काल…

क्या लक्ष्मी पूजा पर होगा ग्रहण का असर?
ज्योतिषियों के अनुसार, लक्ष्मी पूजा 24 अक्टूबर की शाम को की जाएगी और सूर्यग्रहण इसके अगले दिन यानी 25 अक्टूबर को होगा तो ग्रहण का कोई भी प्रभाव लक्ष्मी पर नहीं होगा। अगले दिन गोवर्धन पूजा पर भी इसका कोई प्रभाव नहीं होगा क्योंकि ये पूजा सुबह की जाती है जबकि ग्रहण शाम को प्रारंभ होगा।

कब से कब तक रहेगा ग्रहण? (surya Grahan October 2022 Date And Time)
25 अक्टूबर, मंगलवार को साल का दूसरा सूर्यग्रहण होगा। ये ग्रहण खण्डग्रास के रूप में भारत के कुछ हिस्सों में दिखाई देगा। इसलिए इसका धार्मिक और ज्योतिषीय महत्व माना जाएगा। ज्योतिषियों के अनुसार, भारतीय समयानुसार ये ग्रहण 25 अक्टूबर, मंगलवार की शाम 04.23 से शुरू होगा, जो 06.25 तक रहेगा। ग्रहण का मध्यकाल 05.28 पर होगा और मोक्ष 06.25 पर। सूर्य ग्रहण मुख्य रूप से यूरोप, दक्षिणी/पश्चिमी एशिया, अफ्रीका और अटलांटिका में दिखाई देगा। 

सूर्यग्रहण के 15 दिन बाद होगा चंद्रग्रहण (Chandra Grahan October 2022 Date)
25 अक्टूबर को होने वाला सूर्यग्रहण साल का दूसरा व अंतिम सूर्यग्रहण होगा। इसके 15 दिन बाद यानी 8 नवंबर को चंद्रग्रहण का संयोग बन रहा है। भारत में यह ग्रस्तोदित चंद्रग्रहण के रूप में शाम 05.20 से प्राय: सभी क्षेत्रों में दिखाई देगा। इस ग्रहण का सूतक 9 घंटे पूर्व से प्रारंभ माना जाएगा। भारत के अलावा ये ग्रहण दक्षिणी/पूर्वी यूरोप, एशिया, ऑस्ट्रेलिया, उत्तरी अमेरिका, दक्षिणी अमेरिका, पेसिफिक, अटलांटिक और हिंद महासागर में देखा जाएगा।


ये भी पढ़ें-

Sawan 2022: ये है शिवजी को प्रसन्न करने का सबसे आसान उपाय, सावन में कभी भी कर सकते हैं


Sawan 2022: जानिए भगवान शिव की कैसी तस्वीर घर में नहीं लगानी चाहिए और उसका कारण

Sawan 2022: यहां हुआ था शिव-पार्वती का विवाह, तब से आज तक नहीं बूझी इस हवनकुंड की अग्नि
 

Read more Articles on
Share this article
click me!