Chandra Grahan 2022: वृश्चिक राशि में होगा साल का पहला चंद्रग्रहण, किस राशि पर कैसा होगा इसका असर?

आज यानी 16 मई, सोमवार को साल का पहला चंद्रग्रहण होने जा रहा है। ये ग्रहण विदेश में दिखाई देगा, लेकिन भारत में नहीं। इसलिए यहां इसका कोई भी नियम जैसे सूतक आदि मान्य नहीं रहेगा।

Manish Meharele | / Updated: May 16 2022, 05:45 AM IST

उज्जैन. भारतीय समय के अनुसार, ग्रहण 07.58 से शुरू होगा जो 11.58 पर खत्म होगा। ग्रहण के दौरान चंद्रमा का रंग गहरा लाल हो जाएगा, इसलिए इसे ब्लड मून (Blood Moon) कहेंगे। खगोल शास्त्रियों के अनुसार ये ग्रहण अफ्रीका, उत्तरी अमेरिका, दक्षिण अमेरिका, दक्षिण-पश्चिमी यूरोप, एशिया, प्रशांत महासागर, हिंद महासागर में दिखाई देगा। जिन देशों में ये ग्रहण दिखाई देगा, वहां रहने वाले लोगों पर इसका शुभ-अशुभ प्रभाव भी पड़ेगा। इस चंद्रग्रहण का सबसे ज्यादा निगेटिव असर वृश्चिक राशि के लोगों पर होगा, क्योंकि इसी राशि में ग्रहण होने वाला है। इस ग्रहण का असर किसी राशि पर कैसा होगा, जानिए…

मेष राशि
इस राशि के लोगों को धन से संबंधित मामलों में नुकसान उठाना पड़ सकता है। सेहत का विशेष तौर पर ध्यान रखना होगा, जरा सी लापरवाही भारी हो सकती है। समय-समय पर उचित चांजें करवाते रहें। धन की आवश्यता तो पड़ेगी लेकिन आप किसी तरह मैनेज कर लेंगे।

वृषभ राशि  
इस राशि के लोगों के साथ भ्रम की स्थिति बन सकती है, लेकिन फिर भी वे हर मुश्किल का सामना आसानी से कर लेंगे। मन में निगेटिव विचार न आने दें। अगर कोई बात बिगड़ती हुई नजर आए तो थोड़ी देर में वो ठीक भी हो जाएगी। 

मिथुन राशि  
इस राशि के लोगों को अपने क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा। यात्रा करते समय और वाहन चलाते समय सावधानी रखें। पहले की गई मेहनत का फल इस समय मिल सकता है। पैसों से जुड़ा कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। 

कर्क राशि 
न चाहते हुए भी कुछ मामलों में आपको पैसा खर्च करना होगा। संतान की सेहत खराब हो सकती है या फिर वो कोई ऐसा काम कर सकता है, जिससे आपकी परेशानियां बढ़ सकती हैं। जमा पूंजी खर्च होने से आप तनाव में आ सकती हैं। 

सिंह राशि  
इस राशि वाले खर्च अधिक करेंगे। दांपत्य जीवन में भी उतार-चढ़ाव की स्थिति बन सकती है। काम की वजह से कोई तनाव हो सकती है या न चाहते हुए भी किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। किसी से भी बिना बात पर उलझें नहीं।

कन्या राशि 
परिवार में अपने वरिष्ठ लोगों से किसी बात पर विवाद हो सकता है। कोई अज्ञात भय आपको सताता रहेगा। मन में एक अजीब से बैचेनी बनी रहेगी। इस दौरान आपको अपने दुश्मनों क सावधान रहना होगा, नहीं तो नुकसान उठाना पड़ सकता है। 

तुला राशि  
बिना सोचे-समझें कोई डील न करें। छोटा फायदा आपको बड़ा नुकसान पहुंचा सकता है। परिवार में बड़े भाइयों से संबंध प्रभावित हो सकते हैं। सोच-समझकर बोलना ही ठीक रहेगा। धन के मामले में भी सावधानी रखने की जरूरत है। 

वृश्चिक राशि
चंद्रग्रहण इसी राशि में होगा, इसलिए इस राशि के लोगों को सबसे ज्या सावधान रहना होगा। इस राशि के लोगों के साथ कोई घटना-दुर्घटना हो सकती है पैसों का बड़ा नुकसान हो सकता है। समय अनुकूल नहीं है, इसलिए किसी से विवाद न करें।

धनु राशि  
आपको अपने आचरण पर विशेष ध्यान देना होगा। मानसिक तनाव आपको बेहाल कर सकता है। जो भी करें पूरी तरह सोच-विचार कर करें। अनैतिक गतिविधियों से दूर रहें, नहीं तो कोर्ट-कचहरी के मामलों में फंस सकते हैं। सावधान रहें।

मकर राशि  
किसी भी काम में जल्दबाजी न करें। तनाव के कारण सिरदर्द की समस्या हो सकती है। पैसों के लेन-देन में सावधानी रखें और किसी अंजान व्यक्ति की बातों में न आएं। चंद्रग्रहण के दौरान इस राशि के लोगों को विशेष सावधानी रखनी होगी। 

कुंभ राशि  
किसी भी मामले में लापरवाही आपको नुकसान पहुंचा सकती है। आय के नए जरिए बन सकते हैं। लेकिन उसके लिए आपको थोड़ी सी मेहनत करनी होगी। इस समय आपको धैर्य से काम लेना होगा। धीरे-धीरे आपकी परेशानियां स्वत: ही दूर होती चली जाएगी।

मीन राशि 
थोड़े समय के लिए मानसिक तनाव की स्थिति बन सकती है। अंहकार को अपने ऊपर हावी न होनें दे तो ये समय ठीक रहेगा। वैवाहिक जीवन ठीक रहेगी। दूसरे लोगों की मदद से आपको धन लाभ हो सकता है। सेहत पहले से ठीक रहेगी।

ये भी पढ़ें-

Chandra Grahan 2022: 16 मई को चंद्रमा दिखेगा ‘खूनी लाल’, क्यों होगा ऐसा? जानिए ग्रहण से जुड़ी खास बातें


Chandra Grahan 2022 date and Time: चंद्रग्रहण से जुड़े हर सवाल का जवाब है यहां, जानिए जो आप जानना चाहते हैं

Chandra Grahan 2022: 16 मई को किस राशि में होगा चंद्र ग्रहण? संभलकर रहें इस राशि के लोग और ध्यान रखें ये बातें

 

Share this article
click me!