Chandra Grahan 2022: ग्रहण खत्म होने के बाद जरूर करना चाहिए ये 4 काम

Published : Nov 08, 2022, 10:00 AM ISTUpdated : Nov 09, 2022, 08:43 AM IST
Chandra Grahan 2022: ग्रहण खत्म होने के बाद जरूर करना चाहिए ये 4 काम

सार

Chandra Grahan 2022: चंद्र और सूर्य ग्रहण सामान्य खगोलीय घटनाएं हैं, जो समय-समय पर होती रहती हैं। दुनिया में कोई भी ग्रहण एक साथ नहीं देखा जा सकता। ग्रहण कुछ स्थानों पर दिखाई देते हैं और कुछ स्थानों पर दिखाई नहीं देते।  

उज्जैन. 8 नवंबर को साल 2022 का अंतिम चंद्र ग्रहण समाप्त हो चुका है। ये ग्रहण भारत में शाम 4.29 से शुरू हुआ था, जिसका समापन शाम 6.19 पर हुआ। इसके बाद उपच्छाया चंद्र ग्रहण शाम 7.26 बजे तक रहा, लेकिन इसकी कोई मान्यता नहीं रही। धर्म ग्रंथों के अनुसार, ग्रहण के बाद कुछ बाद जरूर करना चाहिए। इससे ग्रहण के अशुभ फल से बचा जा सकता है। आगे जानिए चंद्र ग्रहण खत्म होने के बाद क्या-क्या करें…

स्वयं स्नान करें और घर को भी साफ करें
धर्म ग्रंथों के अनुसार, ग्रहण के समाप्त होते ही सबसे पहले स्वयं स्नान करें और इसके बाद पूरे घर को अच्छी तरह से पानी से धोएं। अगर ऐसा करना संभव व हो तो पूरे घर में गंगाजल या गौमूत्र का छिड़काव करें। ऐसा करने से ग्रहण के अशुभ फलों से बचा जा सकता है।

भगवान को भी स्नान करवाएं
ग्रहण के दौरान देव प्रतिमाओं को ढंक दें और जैसे ही ग्रहण समाप्त हो भगवान की प्रतिमाओं को साफ पानी से स्नान करवाएं। घर का मंदिर भी साफ करें, इसके बाद ही पुन: प्रतिमाओं की स्थापना करें। इससे शुभ फल मिलने की संभावना बनी रहती है। 

जरूरतमंदों को दान करें
ग्रहण समाप्त होने के बाद दान करने की परंपरा भी है। जैसे ही ग्रहण समाप्त हो, सबसे पहले स्नान करें और फिर जरूरतमंद लोगों को कच्चा अनाज, पका हुआ भोजन, कपड़े, बर्तन आदि का दान करें। अगर ऐसा संभव हो तो किसी मंदिर के अन्नक्षेत्र में अपनी इच्छा अनुसार पैसों का दान कर दें।

ये काम भी करें
ग्रहण खत्म होने के बाद गाय को चारा खिलाएं। मछलियों के लिए तालाब या नदी में आटे की गोलियां बनाकर डालें। चींटियों के लिए शक्कर मिश्रित आटा किसी सुनसान स्थान पर डालें। ये छोटे-छोटे उपाय आपको ग्रहण के अशुभ फल से बचा सकते हैं।


ये भी पढ़ें-

Chandra Grahan 2022: क्या चंद्र ग्रहण को सीधे बिना किसी माध्यम से देखा जा सकता है?


Chandra Grahan 2022 A-Z: चंद्र ग्रहण और सूतक का समय, राशियों पर असर, क्या करें-क्या नहीं? जानें हर बात

Chandra Grahan 2022: 18 साल बाद फिर बनेगा सूर्य-चंद्र ग्रहण का दुर्लभ संयोग, जानें क्यों खास रहेंगे ये ग्रहण?
 

PREV

Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।

Recommended Stories

12 जनवरी का राशिफल, शुक्र के राशि बदलने से 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
Weekly Tarot Horoscope: इस सप्ताह 5 राशि वालों को मिलेगी गुड न्यूज