Chandra Grahan 2022: इन 4 राशि वालों को मिलेगा चंद्रग्रहण का फायदा, खुल सकते हैं तरक्की के रास्ते

Published : May 09, 2022, 03:51 PM ISTUpdated : May 09, 2022, 05:40 PM IST
Chandra Grahan 2022: इन 4 राशि वालों को मिलेगा चंद्रग्रहण का फायदा, खुल सकते हैं तरक्की के रास्ते

सार

साल का पहला चंद्रग्रहण (Chandra Grahan 2022)16 मई, सोमवार को होने जा रहा है। हालांकि ये ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा, इसलिए यहां इसका कोई भी नियम लागू नहीं होगा।

उज्जैन. पंचांग के अनुसार, 16 मई को वैशाख पूर्णिमा (Vaishakha Purnima 2022) रहेगी। इस तिथि का धर्म ग्रंथों में विशेष महत्व बताया गया है। भारतीय समय के अनुसार ग्रहण की शुरूआत 16 मई की सुबह 07.58 से होगी और अंत 11.58 पर होगा। इस ग्रहण का प्रभाव उत्तरी व दक्षिणी अमेरिका, पैसिफिक, अटलांटिक, अंटार्कटिका, हिन्द महासागर, दक्षिणी/पश्चिमी यूरोप, दक्षिणी/पश्चिमी एशिया, अफ्रीका आदि स्थानों पर देखने को मिलेगा। जिन देशों में ये ग्रहण देखा जाएगा, सिर्फ वहीं के लोगों पर इसका शुभ-अशुभ प्रभाव देखने को मिलेगा। कुछ राशि के लोगों को इस ग्रहण का शुभ फल भी मिलेगा। आगे जानिए कौन-सी हैं वो राशियां…

मिथुन राशि  
इस राशि के लोगों को चंद्रग्रहण का शुभ फल देखने को मिलेगा। पहले की गई मेहनत का फल इस समय मिल सकता है। पैसों से जुड़ा कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। इस राशि के लोगों को अपने क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा। यात्रा करते समय और वाहन चलाते समय सावधानी रखें, नहीं तो नुकसान हो सकता है। 

वृषभ राशि  
16 मई को होने वाले चंद्रग्रहण का असर इस राशि के लोगों पर मिले-जुले रूप में दिखाई देगा। इस राशि के लोगों के साथ भ्रम की स्थिति बन सकती है, लेकिन फिर भी वे हर मुश्किल का सामना आसानी से कर लेंगे। मन में निगेटिव विचार न आने दें। अगर कोई बात बिगड़ती हुई नजर आए तो थोड़ी देर में वो ठीक भी हो जाएगी। 

कुंभ राशि  
इस राशि के लोग किसी भी मामले में लापरवाही नहीं बरतेंगे तो सबकुछ ठीक रहेगा। आय के नए जरिए बन सकते हैं। लेकिन उसके लिए आपको थोड़ी सी मेहनत करनी होगी। इस समय आपको धैर्य से काम लेना होगा। धीरे-धीरे आपकी परेशानियां स्वत: ही दूर होती चली जाएगी।

मीन राशि 
अंहकार को अपने ऊपर हावी न होनें दे तो ये समय ठीक रहेगा। दूसरे लोगों की मदद से आपको धन लाभ हो सकता है। थोड़े समय के लिए मानसिक तनाव की स्थिति बन सकती है, लेकिन जल्दी ही सबकुछ सामान्य भी हो जाएगी। मन और दिमाग का संतुलन बना रहेगा। 

ये भी पढ़ें-

Chandra Grahan 2022: 16 मई का चंद्रग्रहण इन 7 राशि वालों पर पड़ेगा भारी, ऐसा होगा इन पर असर


Chandra grahan 2022: कब होगा साल का पहला चंद्रग्रहण? जानिए तारीख, समय और सूतक से जुड़ी हर खास बात

 

PREV

Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।

Recommended Stories

12 जनवरी का राशिफल, शुक्र के राशि बदलने से 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
Weekly Tarot Horoscope: इस सप्ताह 5 राशि वालों को मिलेगी गुड न्यूज