Surya Grahan 2022: दीपावली के अगले दिन सूर्य ग्रहण का संयोग, कैसा होगा आपकी राशि पर इसका असर?

Surya Grahan 2022 Date and Time: साल 2022 का दसवा महीना यानी अक्टूबर धार्मिक दृष्टिकोण से बहुत ही खास रहने वाला है। इस महीने में दशहरा-दीपावली पर्व मनाया जाएगा, साथ ही साल का अंतिम सूर्यग्रहण भी होगा।
 

Manish Meharele | Published : Oct 3, 2022 4:30 AM IST / Updated: Oct 17 2022, 03:48 PM IST

उज्जैन. वैसे तो सूर्य-चंद्र ग्रहण होना आम बात है, लेकिन ये जब किसी खास त्योहार पर होते हैं तो इनका महत्व और भी बढ़ जाता है। इस बार दीपावली के ठीक दूसरे दिन साल का अंतिम सूर्य ग्रहण (solar eclipse October 2022) होने जा रहा है, जिसके चलते लोगों के मन में इस ग्रहण को लेकर काफी उत्सुकता है। दीपावली (Deepawali 2022) के मौके पर सूर्यग्रहण एक दुर्लभ संयोग है जो कई सालों में एक बार बनता है। आगे जानिए किस दिन होगा सूर्य ग्रहण, इसकी टाइमिंग और दीपावली पर इसका क्या असर होगा…

दीपावली और सूर्यग्रहण कब? (Deepawali and solar eclipse 2022 date)
उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. प्रवीण द्विवेदी के अनुसार, इस साल दीपावली पर्व 24 अक्टूबर, सोमवार को मनाया जाएगा। वहीं सूर्य ग्रहण इसके अगले दिन यानी 25 अक्टूबर, मंगलवार को होगा। इसलिए दीपावली पूजा पर इसका कोई असर नहीं होगा। लेकिन 25 अक्टूबर को भी अमावस्या तिथि होने से गोवर्धन पूजा का पर्व 26 अक्टूबर, बुधवार को मनाया जाएगा। ये एक दुर्लभ संयोग है कि दीपावली और गोवर्धन पूजा में एक दिन का अंतर आ रहा है। 

क्या रहेगी सूर्यग्रहण की टाइमिंग और सूतक का समय? (Solar Eclipse October 2022 Date And Time)
उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा के अनुसार, 25 अक्टूबर, मंगलवार की शाम 04.22 से सूर्य ग्रहण शुरू होगा, जो 06.25 तक रहेगा। ये आंशिक सूर्य ग्रहण होगा, जो भारत सहित अन्य कई देशों में दिखाई देगा। भारत में दिखाई देने के कारण इसका धार्मिक और ज्योषिय महत्व माना जाएगा। सूतक ग्रहण शुरू होने से 12 घंटे पहले से शुरू होकर इसकी समाप्ति तक रहेगा। भारत के अलावा ये ग्रहण यूरोप, नॉर्थ-ईस्ट अफ्रीका, मीड ईस्ट, वेस्ट एशिया में दिखाई देगा। 

ऐसा होगा 12 राशियों पर असर…(Solar Eclipse October 2022 Horoscope)
मेष राशि: साथियों की वजह से किसी तनाव का सामना करना पड़ सकता है।
वृष राशि: दुश्मन आपको परेशान करेंगे, हर काम सोच-समझकर करें।
मिथुन राशि: संतान से सुख मिलने और धन लाभ के योग बन रहे हैं।
कर्क राशि: किसी बात को लेकर चिंता बनी रहेगी, काम का बोझ भी ज्यादा रहेगा।
सिंह राशि: इनके लिए समय सामान्य रहेगा, इन्हें किसी बात की टेंशन नहीं रहेगी।
कन्या राशि: सतर्कता का साथ-साथ सावधानी भी जरूरी है। घटना-दुर्घटना के योग बन रहे हैं।
तुला राशि: धैर्य से काम लेते हुए उचित निर्णय लें। ये समय मिला-जुला फल देने वाला रहेगा।
वृश्चिक राशि: क्रोध से बचना होगा, खर्च संभलकर करें, नहीं तो बजट बिगड़ सकता है।
धनु राशि: इस राशि वालों को धन लाभ हो सकता है, पैसा उधार देने से बचें।
मकर राशि: काम अधिक करना पड़ेगा, पिता से फायदा हो सकता है।
कुंभ राशि: किस्मत साथ नहीं देगी, काम पूरा होने में देरी हो सकती है।
मीन राशि: इस राशि वालों को संभलकर रहना होगा, घटना-दुर्घटना के योग बन रहे हैं।


ये भी पढ़ें-

Dussehra 2022: 5 अक्टूबर को दशहरे पर 6 शुभ योगों का दुर्लभ संयोग, 3 ग्रह रहेंगे एक ही राशि में


Dussehra 2022: ब्राह्मण पुत्र होकर भी रावण कैसे बना राक्षसों का राजा, जानें कौन थे रावण के माता-पिता?

Dussehra 2022: मृत्यु के देवता यमराज और रावण के बीच हुआ था भयंकर युद्ध, क्या निकला उसका परिणाम?
 

Share this article
click me!