Chandra Grahan 2022: 15 दिन के अंदर होगा दूसरा ग्रहण, जानें तारीख, समय और सूतक की जानकारी

Chandra Grahan November 2022: हाल ही में साल का अंतिम सूर्य ग्रहण हमने देखा और अब साल का अंतिम चंद्र ग्रहण नवंबर में होना जा रहा है। ये ग्रहण भी भारत में दिखाई देगा, इसलिए यहां इसका धार्मिक और ज्योतिष महत्व माना गया है।
 

Manish Meharele | Published : Oct 27, 2022 10:05 AM IST

उज्जैन. चंद्र व सूर्य ग्रहण लगना सामान्य खगोलीय घटनाएं हैं, लेकिन हिंदू धर्म में इसे ज्योतिष व धर्म से जोड़कर देखा जाता है। हाल ही में 25 अक्टूबर को भारत सहित की देशों में साल का अंतिम सूर्य ग्रहण देखा गया। अब साल का अंतिम चंद्र ग्रहण (Chandra Grahan 2022) नवंबर में होने जा रहा है। ये ग्रहण भी भारत में दिखाई देगा, इसलिए यहां इसका धार्मिक और ज्योतिषी महत्व माना जाएगा। आगे जानिए कब होगा साल 2022 का अंतिम चंद्र ग्रहण और इससे जुड़ी खास बातें…

8 नवंबर को होगा चंद्र ग्रहण (Chandra Grahan November 2022 Date)
ज्योतिषियों के अनुसार, साल का अंतिम सूर्य ग्रहण कार्तिक मास की पूर्णिमा पर होगा। इसे देव दीपावली भी कहते हैं। ये तिथि 8 नवंबर, मंगलवार को है। चंद्र ग्रहण शाम 05. 32 मिनट से शुरू होकर 06.18 तक होगा। चंद्रग्रहण का सूतक सुबह 09.21 से शुरू होगा और शाम 06.18 पर ग्रहण के समाप्त होने तक रहेगा। 

कहां-कहां दिखेगा चंद्र ग्रहण? (Where will the lunar eclipse be visible)
8 नवंबर को लगने वाला चंद्रग्रहण भारत के अलावा उत्तरी और पूर्वी यूरोप, एशिया, ऑस्ट्रेलिया, प्रशांत महासागर, हिन्द महासागर, उत्तरी अमेरिका और दक्षिणी अमेरिका के अधिकांश हिस्सों में देखा जा सकेगा। भारत में ये ग्रहण कोलकाता, सिलीगुड़ी, पटना, रांची, गुवाहाटी आदि स्थानों पर देखा जा सकेगा।

कितने प्रकार का होता है चंद्र ग्रहण? (How many types of lunar eclipse are there?)
खगोल शास्त्र के अनुसार, चंद्र ग्रहण के भी कई प्रकार हैं जैसे उपच्छाया चंद्रग्रहण,  आंशिक चंद्रग्रहण और पूर्ण चंद्रग्रहण। आगे जानिए इनके बारे में खास बातें…

1. उपच्छाया चंद्रग्रहण: जब ये चंद्र ग्रहण होता है तो चंद्रमा की रोशनी में हल्का सा धुंधलापन आ जाता है। इसके ग्रहण को पहचानना आसान नहीं होता क्योंकि इसका बहुत कम प्रभाव होता है।
2. आंशिक चंद्रग्रहण: जब सूर्य-चंद्रमा के बीच पृथ्वी पूरी तरह न आकर केवल इसकी छाया ही चंद्रमा पर पड़ती है तो इसे आंशिक चंद्र ग्रहण कहते हैं। ये ग्रहण बहुत कम समय के लिए लगता है, लेकिन इस दौरान सूतक के नियमों का पालन करना जरूरी होता है। 
3. पूर्ण चंद्रग्रहण: जब पृथ्वी पूरी तरह से चंद्र और सूर्य के बीच आ जाती है तो चंद्रमा का रंग बदलकर हल्का लाल हो जाता है। साथ ही चंद्रमा पर हल्के धब्बे भी दिखाई देते हैं। ऐसा ग्रहण बहुत कम बार देखने को मिलता है।


ये भी पढ़ें-

Amla navami 2022: 3 शुभ योगों में मनाया जाएगा आंवला नवमी पर्व, जानें तारीख, पूजा विधि और महत्व


Chhath Puja 2022: छठ पूजा का महापर्व 28 अक्टूबर से, जानें किस दिन क्या होगा? पूजा विधि, नियम व अन्य बातें

Gopashtami 2022: कब मनाया जाएगा गोपाष्टमी पर्व? जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि, कथा और महत्व
 

Share this article
click me!