बंगाल निकाय चुनाव के लिए गठबंधन, वाम मोर्चे के साथ मिलकर चुनाव लड़ेगी कांग्रेस

Published : Feb 23, 2020, 09:17 PM IST
बंगाल निकाय चुनाव के लिए गठबंधन, वाम मोर्चे के साथ मिलकर चुनाव लड़ेगी कांग्रेस

सार

पश्चिम बंगाल प्रदेश कांग्रेस समिति (डब्ल्यूबीपीसीसी) के अध्यक्ष सोमेन मित्रा ने रविवार को कहा कि कांग्रेस पश्चिम बंगाल में वाम मोर्चे के साथ निकाय चुनाव में सीटों का बंटवारा करेगी लेकिन गठबंधन नहीं करेगी

मालदा (पश्चिम बंगाल): पश्चिम बंगाल प्रदेश कांग्रेस समिति (डब्ल्यूबीपीसीसी) के अध्यक्ष सोमेन मित्रा ने रविवार को कहा कि कांग्रेस पश्चिम बंगाल में वाम मोर्चे के साथ निकाय चुनाव में सीटों का बंटवारा करेगी लेकिन गठबंधन नहीं करेगी।

मित्रा ने संवाददाताओं से कहा कि कांग्रेस और वाम मोर्चा संबंधित मजबूत क्षेत्रों में अपने उम्मीदवार उतारेगी। मित्रा की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए माकपा विधायक दल के नेता सुजान चक्रबर्ती ने पीटीआई-भाषा से कोलकाता में कहा, ‘‘ हमने हमेशा ही भाजपा और तृणमूल कांग्रेस का पश्चिम बंगाल में संयुक्त रूप से मुकाबला करने की बात कही है।’’

कांग्रेस ने कहा कि उसे चुनाव की तारीखों से कोई समस्या नहीं है, लेकिन ये तारीख बोर्ड परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए तय होने चाहिए थे। राज्य में निकाय चुनाव मध्य अप्रैल में आयोजित होने की संभावना है।

(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)

(फाइल फोटो)
 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

मोदी सरकार का ‘खतरनाक प्लान’! गैस माफियाओं पर शिकंजा, अब हर दिन होगी रिपोर्टिंग
संसद में ‘दागी’ और ‘धनवान’ सांसदों की भरमार! ADR रिपोर्ट ने दिखाई नेताओं की चौंकाने कुंडली