कांग्रेस ने AAP पर लगाए आरोप, केजरीवाल सरकार ने दिल्ली के लोगों को नहीं बिजली कंपनियों को पहुंचाया लाभ

Published : Dec 26, 2019, 07:25 PM IST
कांग्रेस ने AAP पर लगाए आरोप, केजरीवाल सरकार ने दिल्ली के लोगों को नहीं बिजली कंपनियों को पहुंचाया लाभ

सार

दिल्ली कांग्रेस ने गुरुवार को दावा किया कि आम आदमी पार्टी सरकार ने बिजली वितरण कंपनियों को अनुचित लाभ पहुँचाया और इस मामले में सीबीआई जांच की मांग की

नई दिल्ली: दिल्ली कांग्रेस ने गुरुवार को दावा किया कि आम आदमी पार्टी सरकार ने बिजली वितरण कंपनियों को अनुचित लाभ पहुँचाया और इस मामले में सीबीआई जांच की मांग की। दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष सुभाष चोपड़ा ने आरोप लगाया, ''बिजली सब्सिडी का लाभ सीधे उपभोक्ताओं को मिलना चाहिए। इसकी बजाय यह बिजली वितरण कंपनियों को दिया जा रहा है।''

उन्होंने कहा, ''हम इस मामले में सीबीआई जांच की मांग करते हैं। हम वादा करते हैं कि अगर दिल्ली में कांग्रेस सत्ता में आती है तो हम उपभोक्ताओं को सब्सिडी का लाभ सीधे उनके बैंक खाते में प्रदान करेंगे।''

(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)

(फाइल फोटो)
 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

विदेशी महिला के साथ स्पा में गंदी हरकत, बेंगलुरु में मचा बवाल
मंत्री जी के ऑफिस से सोना और ₹1.5 लाख कैश ले उड़ा चोर! कर्नाटक विधानसभा में तो गजब ही हो गया