शिक्षा और स्वास्थ्य को लेकर कांग्रेस ने साधा निशाना, 'आप' की ओर से कुछ ऐसे हुआ पलटवार

Published : Jan 09, 2020, 11:36 AM ISTUpdated : Jan 09, 2020, 11:46 AM IST
शिक्षा और स्वास्थ्य को लेकर कांग्रेस ने साधा निशाना, 'आप' की ओर से कुछ ऐसे हुआ पलटवार

सार

आम आदमी पार्टी ने चुनौती दी कि कांग्रेस अपना शिक्षा मॉडल पेश करे और उसकी आप के शिक्षा मॉडल से तुलना करे।

नई दिल्ली। कांग्रेस की दिल्ली इकाई ने बुधवार को आरोप लगाया कि आप सरकार ने राष्ट्रीय राजधानी में स्वास्थ्य एवं शिक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए कुछ नहीं किया है। इस पर आम आदमी पार्टी ने चुनौती दी कि कांग्रेस अपना शिक्षा मॉडल पेश करे और उसकी आप के शिक्षा मॉडल से तुलना करे।

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्य प्रवक्ता मुकेश शर्मा ने दावा किया कि पिछले पांच वर्षों में सिर्फ एक नया स्कूल खुला, जबकि आप ने 2015 के विधानसभा चुनाव में 500 स्कूल बनाने का वादा किया था।

शर्मा ने यह आरोप भी लगाया कि दिल्ली के लोगों को अच्छी स्वास्थ्य सुविधाएं नहीं मिल रही हैं और स्वास्थ्य बजट का 46 फीसदी हिस्सा खर्च नहीं हो पाया।

इस पर पलटवार करते हुए उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा, ‘‘शिक्षा को लेकर हम कांग्रेस और भाजपा को चुनौती देते हैं कि वे अपना शिक्षा मॉडल पेश करें। इसके बाद हमारे और उनके शिक्षा मॉडल की तुलना की जाए।’’

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

BRICS Summit 2026: 60 सेकंड में कैंसर जांच और रेयर-अर्थ-फ्री EV! भारत के 37 स्टार्टअप्स का धमाका
BRICS Summit 2026: दोस्त, दुश्मन और ट्रंप फैक्टर, क्या भारत साध पाएगा कूटनीति का सबसे बड़ा संतुलन?