सेंट क्रूज इलेक्शन रिजल्ट 2022: कांग्रेस के रोडोल्फो फर्नांडीस ने बीजेपी के एंटोनियो कैटानो फर्नांडीस को हराया

Published : Mar 10, 2022, 12:46 AM ISTUpdated : Mar 11, 2022, 12:18 AM IST
सेंट क्रूज इलेक्शन रिजल्ट 2022: कांग्रेस के रोडोल्फो फर्नांडीस ने बीजेपी के एंटोनियो कैटानो फर्नांडीस को हराया

सार

अमित पालेकर भंडारी समाज से आते हैं। गोवा में 35 प्रतिशत भंडारी समाज की आबादी है। अमित की छवि सामाजिक कार्यकर्ता की रही है। पेशे से वकील हैं। गोवा में भ्रष्टाचार को लेकर कई बार आवाज उठा चुके हैं। 

St, Cruz Election Results 2022: सेंट क्रूज विधानसभा सीट से कांग्रेस के रोडोल्फो फर्नांडीस (Rodolfo Louis Fernandes) ने भारतीय जनता पार्टी के एंटोनियो कैटानो फर्नांडीस (Antonio Caetano Fernandes) को 2,464 वोटों से हरा दिया। कांग्रेस प्रत्याशी को जहां 8.841 वोट मिले, तो वहीं बीजेपी प्रत्याशी को 6,377 वोट मिले। वोट प्रतिशत की बात करें तो कांग्रेसी उम्मीदवार को 38.97 तो वहीं बीजेपी प्रत्याशी को 28.11 प्रतिशत वोट मिले।  

सेंट क्रूज सीट की खास बात

नॉर्थ गोवा जिले की सेंट क्रूज विधानसभा सीट इस बार के चुनाव परिणामों को लेकर कई मायनों में अहम है। वैसे तो ये विधानसभा सीट कांग्रेस का गढ़ मानी जाती है। यहां अब तक 7 बार कांग्रेस अपनी जीत का परचम लहरा चुकी है। लेकिन, इस बार आम आदमी पार्टी के लिए ये सीट नाक का सवाल बन गई है। क्योंकि AAP ने यहां से अपने सीएम फेस अमित पालेकर को उम्मीदवार बनाया है। वहीं, 2019 के उपचुनाव में इस सीट पर सेंध लगाने वाली भाजपा भी जीत की उम्मीद लगाए है। जबकि कांग्रेस फिर से अपनी सीट को कब्जाने के लिए आश्वस्त है।

पिछले 5 चुनावों में कांग्रेस ने लगातार सेंटक्रूज सीट पर कब्जा बरकरार रखा। साल 2017 के चुनाव में एंटोनियो कैटानो फर्नांडीस कांग्रेस के टिकट पर विधायक बने। मगर, 2 साल बाद ही वे भाजपा में शामिल हो गए और 2019 के उपचुनाव में एंटोनियो बीजेपी से उतरे और जीत गए। इधर, अमित पालेकर भंडारी समाज से आते हैं। गोवा में 35 प्रतिशत भंडारी समाज की आबादी है। अमित की छवि सामाजिक कार्यकर्ता की रही है। पेशे से वकील हैं। गोवा में भ्रष्टाचार को लेकर कई बार आवाज उठा चुके हैं। अमित की मां 10 साल तक सरपंच रह चुकी हैं। अमित को इस सीट से जीत की पूरी उम्मीद है।

ये प्रत्याशी हैं मैदान में
इस बार सेंट क्रूज सीट से कांग्रेस से रोडोल्फ लुई फर्नांडीस, आप से अमित पालेकर, बीजेपी से एंटोनियो कैटानो फर्नांडीस, आरजीपी से अजय टीपू खोलकर, एआईटीसी से विक्टर बेंजामिन गोंसाल्वेस उम्मीदवार हैं।

ये हैं चुनावी आंकड़े
2017 में सेंट क्रूज सीट पर कांग्रेस एंटोनियो कैटानो फर्नांडीस ने बीजेपी के हेमंत दीनानाथ गोलाटकर को 642 वोटों से हराया था। साल 2012 में कांग्रेस के अतानासियो मोनसेरेट ने निर्दलीय उम्मीदवार रोडोल्फो फर्नांडीस को हराया था। साल 2017 के विधानसभा चुनाव में मतदाताओं की कुल संख्या 27,711 थी। 2022 में कुल 28,923 मतदाता हैं, इसमें पुरुषों की संख्या 13,948 और महिलाओं की 15,019 है।

सेंट क्रूज विधानसभा में लगातार कांग्रेस का कब्जा
साल 1963 के पहले चुनाव में यूनाइटे गोअन्स ने ये सीट जीती थी। 1967 और 1972 के चुनाव में भी इसी पार्टी ने जीत हासिल की। साल 1980 में पहली बार कांग्रेस ने ये सीट जीती। फिर 1989, 1994, 1999, 2002, 2007, 2012 और 2017 के चुनाव में भी कांग्रेस लगातार जीत दर्ज करती रही। कांग्रेस की विक्टोरिया फर्नांडीस 4 बार इस सीट से विधायक बनीं।

PREV

Recommended Stories

IndiGo Crisis: इंडिगो पर कड़ा एक्शन होगा, सरकार ने संसद में दी चेतावनी
वंदे मातरम् की आवाज से क्यों डर गई कांग्रेस? संसद में PM मोदी ने खोला इतिहास का काला चिट्ठा