अहमदाबाद की 21 में से 19 सीट पर भाजपा का कब्जा, दो पर कांग्रेस ने मारी बाजी, रिकॉर्ड वोट से जीते भूपेंद्र

गुजरात विधानसभा चुनाव में सभी 182 सीटों की मतगणना आज हो रही है। अहमदाबाद जिले की 21 सीटों पर भी नतीजे जल्द जारी होने वाले हैं। राज्य में मुख्य मुकाबला भाजपा, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच है।  

Ashutosh Pathak | Published : Dec 6, 2022 5:12 PM IST / Updated: Dec 08 2022, 11:44 PM IST

गांधीनगर। Gujarat Assembly Election 2022: गुजरात विधानसभा चुनाव में नतीजे जारी हो गए हैं। भाजपा ने 156 सीटों पर जीत दर्ज की है। वहीं, आप ने 17 सीट पर जीत दर्ज की है। आप को 5 सीट से संतोष करना पड़ा, जबकि अन्य को 4 सीट मिली है। राज्य में कुल 33 जिलों की 182 सीट पर इस बार दो चरणों में वोटिंग हुई थी। पहले चरण के लिए 1 दिसंबर को 19 जिलों की 89 विधानसभा सीटों पर वोट डाले गए। इस चरण में 788 उम्मीदवार मैदान में थे। वहीं, दूसरे चरण में शेष 14 जिलों की बची हुई 93 विधानसभा सीटों पर वोटिंग हुई। इस चरण में 833 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला हुआ। आज गुरुवार, 8 दिसंबर को परिणाम जारी हुए हैं।

इस बार पहले चरण में भाजपा, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी समेत 36 अन्य छोटे-बड़े दलों ने चुनाव में हिस्सा लिया। इस चरण में 339 प्रत्याशी निर्दलीय थे, जबकि दूसरे चरण में भाजपा, कांग्रेस और आप समेत 60 दलों ने चुनाव में हिस्सा लिया। दूसरे चरण में 285 निर्दलीय प्रत्याशी मैदान में थे। दोनों ही चरणों के परिणाम आज गुरुवार, 8 दिसंबर को जारी हो रहे हैं। सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है। आइए जानते हैं जिले की सभी 21 विधानसभा सीटों पर क्या रुझान हैं। साथ ही, पिछली बार यहां किस पार्टी के कौन से उम्मीदवार ने जीत दर्ज की थी। 

Amraiwadi Chunav Result 2022: अमराईवाड़ी विधानसभा सीट पर भाजपा से डॉक्टर हंसमुख पटेल ने जीत दर्ज की है, जबकि कांग्रेस ने धर्मेंद्र पटेल और आम आदमी पार्टी से विनय गुप्ता को मैदान में उतारा था। 2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा के हंसमुख सोमाभाई ने जीत दर्ज की थी। 2019 में यहां उपचुनाव हुए, जिसमें एक बार फिर भाजपा प्रत्याशी जगदीश पटेल ने जीत दर्ज की थी।    

Asarwa (SC) Chunav Result 2022: असारवा (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर भाजपा से दर्शन वाघेला ने जीत दर्ज की है, जबकि कांग्रेस ने विपुल परमार और आम आदमी पार्टी से जेजे मेवाना मैदान में थे। 2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा के प्रदीप परमार ने जीत दर्ज की थी। 

Bapunagar Chunav Result 2022: बापूनगर विधानसभा सीट पर भाजपा से दिनेश कुशवाह ने जीत दर्ज की, जबकि कांग्रेस ने हिम्मत सिंह पटेल और आम आदमी पार्टी से राजेश दीक्षित मैदान में उतारा था। 2017 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के हिम्मत सिंह पटेल ने जीत दर्ज की थी। 

Danilimda Chunav Result 2022: दानीलिम्डा (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर कांग्रेस के शैलेश परमार ने जीत दर्ज की, जबकि भाजपा ने नरेश व्यास और आम आदमी पार्टी से दिनेश कपाड़िया को मैदान में उतारा था। 2017 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के शैलेश परमार ने जीत दर्ज की थी। 

Dariapur Chunav Result 2022: दरियापुर विधानसभा सीट से भाजपा के कौशिक जैन ने जीत दर्ज की है। वहीं, कांग्रेस के गयासुद्दीन शेख और आम आदमी पार्टी से ताज कुरैशी मैदान में थे। 2017 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के गयासुद्दीन शेख ने जीत दर्ज की थी। 

Daskroi Chunav Result 2022: दस्क्रोई विधानसभा सीट पर भाजपा से बाबूभाई पटेल ने जीत दर्ज की है, जबकि कांग्रेस ने उमेंद्र सिंह झाला को और आम आदमी पार्टी ने किरण पटेल को मैदान में उतारा था। 2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा के बाबूभाई पटेल ने जीत दर्ज की थी। 

Dhandhuka Chunav Result 2022: धांधुका विधानसभा सीट पर भाजपा से कालूभाई डाभी ने जीत दर्ज की है, जबकि कांग्रेस ने हरपाल सिंह चूडास्मा और आम आदमी पार्टी ने चंदू बारोलिया को मैदान में उतारा था। 2017 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के राजेश कुमार गोहिल ने जीत दर्ज की थी। 

Dholka Chunav Result 2022: ढोलका विधानसभा सीट पर भाजपा से किरीट सिंह डाभी ने जीत दर्ज की है, जबकि कांग्रेस ने अश्विन राठौर और आम आदमी पार्टी ने जत्तुबार गोल को मैदान में उतारा था। 2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा के भूपेंद्र सिंह चूडास्मा ने जीत दर्ज की थी। 

Ellisbridge Chunav Result 2022: एलिसब्रिज विधानसभा सीट पर भाजपा से अमित शाह ने जीत दर्ज की है, जबकि कांग्रेस से भीखू दवे और आम आदमी पार्टी से पारस शाह मैदान में थे। 2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा के राकेश शाह ने जीत दर्ज की थी। 

Ghatlodia Chunav Result 2022: घाटलोदिया विधानसभा सीट पर भाजपा से भूपेंद्र पटेल ने रिकॉर्ड मतों से जीत दर्ज की है, जबकि कांग्रेस ने अमिबेन याग्निक और आम आदमी पार्टी ने विजय पटेल मैदान को मैदान में उतारा हैं। 2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा के भूपेंद्र पटेल ने जीत दर्ज की थी। 

Jamalpur-Khadia Chunav Result 2022: जमालपुर-खड़िया विधानसभा सीट पर कांग्रेस से इमरान खेड़ावाला ने जीत दर्ज की। यहां भाजपा ने भूषण भट्ट और आम आदमी पार्टी से हारुनी नागोरी मैदान में थे। 2017 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के इमरान खेड़ावाला ने जीत दर्ज की थी। 

Maninagar Chunav Result 2022: मणिनगर विधानसभा सीट पर भाजपा से अमूल भट्ट ने जीत दर्ज की है। वहीं, कांग्रेस ने सीएम राजपूत और आम आदमी पार्टी ने विपुल पटेल को मैदान में उतारा था। 2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा के सुरेश पटेल ने जीत दर्ज की थी।

Naranpura Chunav Result 2022: नारणपुरा विधानसभा सीट पर भाजपा से जितेंद्र पटेल ने जीत दर्ज की है। जबकि कांग्रेस ने सोनल पटेल और आम आदमी पार्टी से पंकज पटेल मैदान में थे। 2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा के कौशिक पटेल ने जीत दर्ज की थी। 

Naroda Chunav Result 2022: नरोदा विधानसभा सीट पर भाजपा से डॉक्टर पायल कुकरानी ने जीत दर्ज की है, जबकि कांग्रेस-एनसीपी गठबंधन ने मेघराज मोढवानी और आम आदमी पार्टी से ओमप्रकाश तिवारी मैदान में थे। 2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा के बलराम खूबचंद थवानी ने जीत दर्ज की थी। 

Nikol Chunav Result 2022: निकोल विधानसभा सीट पर भाजपा से जगदीश विश्वकर्मा ने जीत दर्ज की है। कांग्रेस ने रंजीत बराड और आम आदमी पार्टी ने अशोक गजेरा को मैदान में उतारा था। 2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा के जगदीश पंचाल ने जीत दर्ज की थी। 

Sabarmati Chunav Result 2022: साबरमती विधानसभा सीट पर भाजपा के डॉक्टर हर्षद पटेल ने जीत दर्ज की है, जबकि कांग्रेस से दिनेश महिदा और आम आदमी पार्टी से जसवंत ठाकोर मैदान में थे। 2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा के अरविंद कुमार पटेल ने जीत दर्ज की थी। 

Sanand Chunav Result 2022: साणंद विधानसभा सीट पर भाजपा से कनुभाई पटेल ने जीत दर्ज की है, जबकि कांग्रेस से रमेश कोली और आम आदमी पार्टी से कुलदीप सिंह वाघेला मैदान में थे। 2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा के कनुभाई पटेल ने जीत दर्ज की थी। 

Thakkarbapa Nagar Chunav Result 2022: ठक्करबापा नगर विधानसभा सीट पर भाजपा से कंचन रादड़िया ने जीत दर्ज की है, जबकि कांग्रेस ने विजय ब्रह्मभट्ट और आम आदमी पार्टी ने संजय मोरे को उतारा था। 2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा के वल्लभभाई काकाडिया ने जीत दर्ज की थी। 

Vatva Chunav Result 2022: वटवा विधानसभा सीट पर भाजपा से बाबूसिंह जाधव ने जीत दर्ज की है, जबकि कांग्रेस से बलवंत सिंह गढ़वी और आम आदमी पार्टी से बिपिन पटेल मैदान में थे। 2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा के प्रदीप सिंह जडेजा ने जीत दर्ज की थी।

Vejalpur Chunav Result 2022:  वेजलपुर विधानसभा सीट पर भाजपा से अमित ठाकर ने जीत दर्ज की है, जबकि कांग्रेस से राजेंद्र पटेल और आम आदमी पार्टी से कल्पेश पटेल मैदान में थे। 2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा के किशोर चौहान ने जीत दर्ज की थी। 

Viramgam Chunav Result 2022: वीरमगाम विधानसभा सीट पर भाजपा से हार्दिक पटेल ने जीत दर्ज की है, जबकि कांग्रेस ने लखाभाई भरवाड और आम आदमी पार्टी ने अमरसिंह कुंवरजी ठाकोर को मैदान में उतारा था। 2017 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के लखाभाई ने जीत दर्ज की थी। 

यह भी पढ़ें- 

काम नहीं आई जादूगरी! गहलोत के बाद कांग्रेस ने पायलट को दी गुजरात में बड़ी जिम्मेदारी, जानिए 4 दिन क्या करेंगे

पंजाब की तर्ज पर गुजरात में भी प्रयोग! जनता बताएगी कौन हो 'आप' का मुख्यमंत्री पद का चेहरा

बहुत हुआ.. इस बार चुनाव आयोग Corona पर भी पड़ेगा भारी, जानिए क्या लिया गजब फैसला

Share this article
click me!