अहमदाबाद से नहीं दिल्ली से चलती है गुजरात सरकार...पूर्व मंत्री चिदंबरम ने साधा निशाना-मोरबी का जवाबदेह कौन?

Published : Nov 08, 2022, 06:20 PM IST
अहमदाबाद से नहीं दिल्ली से चलती है गुजरात सरकार...पूर्व मंत्री चिदंबरम ने साधा निशाना-मोरबी का जवाबदेह कौन?

सार

पी.चिदंबरम ने कहा कि गुजरात के लोगों को अब इस अहंकारी सरकार को बदल देना चाहिए। उन्होंने गुजरात के लोगों से भाजपा सरकार बदलने और इस बार कांग्रेस को मौका देने की अपील की। उन्होंने कहा कि सभी परिपक्व संसदीय लोकतंत्रों में लोग समय-समय पर सरकारें बदलते हैं।

Gujarat Assembly Election 2022: कांग्रेस के सीनियर लीडर पी.चिदंबरम ने बीजेपी सरकार पर जमकर निशाना साधा है। केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि ईडी और सीबीआई की 95 प्रतिशत कार्रवाईयां गैर बीजेपी नेताओं पर की जा रही है। बीजेपी के इशारे पर केंद्रीय एजेंसियां कठपुतली बनीं हुई हैं। गुजरात में चुनाव प्रचार करने पहुंचे चिदंबरम ने कहा कि गुजरात में मुख्यमंत्री का कोई काम नहीं है। गुजरात सरकार दिल्ली से चलाई जाती है। यही वजह है कि छह साल में गुजरात ने तीन-तीन सीएम देखे। 'डबल इंजन' सरकार का दावा खोखला घमंड है।

135 जान चली गई लेकिन न किसी ने माफी मांगी न इस्तीफा हुआ

अहमदाबाद में प्रचार करने पहुंचे पी.चिदंबरम ने कहा कि गुजरात मॉडल का जीता जागता उदाहरण मोरबी पुल का भ्रष्टाचार है। भ्रष्टाचार की भेंट 135 लोग चढ़ गए। 135 मौतों के बाद भी गुजरात सरकार आरोपियों को बचाने में लगी हुई है, अभी तक न किसी ने माफी मांगी है न किसी का इस्तीफा हुआ है। उन्होंने कहा कि अगर कार्रवाई होगी तो उसकी आंच दिल्ली तक जाएगी। उन्होंने कहा कि 135 जानों का जवाबदेह कौन है। क्यों उन लोगों पर कार्रवाई नहीं हो रही है। क्यों आरोपियों को बचाया जा रहा है और जांच में लीपापोती की जा रही है।

डबल इंजन की सरकार एक खोखला घमंड

कांग्रेस के पूर्व मंत्री पी.चिदंबरम ने कहा कि गुजरात में दिल्ली से शासन होता है। यहां मुख्यमंत्री केवल कठपुतली हैं। अगर अहमदाबाद से शासन राज्य का होता तो तीन-तीन मुख्यमंत्री नहीं बदले गए होते। उन्होंने कहा कि डबल इंजन वाली सरकार का घमंड एक खोखला घमंड है। गुजरात में अनुसूचित जातियों, महिलाओं, युवाओं और गरीबों को विकास के पायदान पर सबसे पीछे कर दिया गया है। 

गुजरात के लोग अहंकारी सरकार को बदल देंगे...

पी.चिदंबरम ने कहा कि गुजरात के लोगों को अब इस अहंकारी सरकार को बदल देना चाहिए। उन्होंने गुजरात के लोगों से भाजपा सरकार बदलने और इस बार कांग्रेस को मौका देने की अपील की। उन्होंने कहा कि सभी परिपक्व संसदीय लोकतंत्रों में लोग समय-समय पर सरकारें बदलते हैं। हर कुछ वर्षों या शर्तों पर आपको सरकार बदलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि तमिलनाडु और केरल में स्वास्थ्य व शिक्षा जैसी सुविधाएं बेहतर इसलिए हैं क्योंकि यहां हर पांच साल पर लोग समीक्षा कर सरकारों को बदलते रहते हैं। कहा कि गुजरात के लोगों से मेरी अपील है कि आप अपनी सरकार बदलें। अपने लोकतांत्रिक अधिकार पर जोर दें। संसदीय लोकतंत्र के सिद्धांत की स्थापना करें। समय-समय पर सरकारें बदलनी चाहिए। इस बार कांग्रेस पार्टी को वोट दें। क्योंकि आप हमारे ट्रैक रिकॉर्ड को जानते हैं। हम बेहतर कर सकते हैं और हम भाजपा से बेहतर करेंगे।

यह भी पढ़ें:

बीजेपी पर लगे TRS विधायकों की खरीद के आरोपों की जांच करेगी पुलिस, तेलंगाना हाईकोर्ट ने दिया आदेश

कर्नाटक कोर्ट का बड़ा आदेश, Congress और Bharat Jodo Yatra का Twitter अकाउंट होगा ब्लॉग

फारसी शब्द 'हिंदू' का अर्थ 'अश्लील' होता है...कर्नाटक कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष के बिगड़े बोल

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

किस BJP नेता ने ममता बनर्जी को बताया 'बूढ़ी चुड़ैल', दे डाली सिर कलम करने की धमकी
BF छिनने से गुस्साई लड़की ने कर डाला बड़ा कांड, EX-लवर की पत्नी को घुट-घुटकर मरने के लिए छोड़ा