गुजरात चुनाव में दो दलों के बीच वीडियो वॉर.. क्लिप में बता रहे कब-किसने-क्या कहा, वायरल हुए पोस्ट 

Published : Nov 30, 2022, 03:16 PM IST
गुजरात चुनाव में दो दलों के बीच वीडियो वॉर.. क्लिप में बता रहे कब-किसने-क्या कहा, वायरल हुए पोस्ट 

सार

Gujarat Assembly Election 2022: पहले चरण की वोटिंग से एक दिन पहले भाजपा और कांग्रेस में सोशल मीडिया पर वीडियो वॉर शुरू हो गया है। भाजपा ने बताया कि कांग्रेस ने कब-कब प्रधानमंत्री मोदी को अपशब्द कहे हैं। 

गांधीनगर। Gujarat Assembly Election 2022: गुजरात विधानसभा चुनाव में इस बार कुल 182 विधानसभा सीटों पर वोटिंग दो चरणों में होगी। पहले चरण की वोटिंग जहां 1 दिसंबर को होगी, वहीं दूसरे चरण के लिए वोट 5 दिसंबर को डाले जाएंगे। दोनों ही चरणों के रिजल्ट 8 दिसंबर को जारी होंगे। पहले चरण में जहां 89 सीटों के लिए वोटिंग होगी, वहीं दूसरे चरण में 93 सीटों के लिए वोटिंग होगी। पहले चरण में 788 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनमें 718 पुरूष उम्मीदवार हैं, जबकि 70 महिला उम्मीदवार चुनाव लड़ रही हैं। 

इस बीच, पहले चरण के लिए चुनाव प्रचार अभियान 29 नवंबर, मंगलवार की शाम पांच बजे से थम चुका है और अब राजनीतिक दल दूसरे चरण की सीटों के लिए जमीनी स्तर पर प्रचार अभियान में जुटे हैं। मगर पहले चरण के लिए सोशल मीडिया पर अलग-अलग तरीके से दांव अब भी चले जा रहे है, जिसे राजनीतिक विश्लेषक अंत में खेला होबे टाइप बता रहे हैं। 

मोदी जी को जब-जब दी गाली
हुई कांग्रेस की झोली ख़ाली… pic.twitter.com/RFCdGD6arr

 

भाजपा ने बताया कब-कब कांग्रेस ने अपशब्द कहे 
दरअसल, दोनों ही राजनीतिक दलों की ओर से माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर उनके ऑफिशियल अकाउंट हैंडल से वीडियो पोस्ट किए जा रहे हैं। कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को निशाना बनाते हुए जब-जब और जिसने भी अपशब्दों का इस्तेमाल किया है, उनकी एक क्लिपिंग भाजपा की ओर से पोस्ट की गई है। 30 नवंबर की सुबह करीब सवा दस बजे पोस्ट की गई 39 सेकेंड की यह क्लिपिंग कुछ ही घंटों में वायरल हो गई। इसे अब तक 21 हजार से भी अधिक बार देखा गया है, जबकि साढ़े 17 सौ से अधिक लोगों ने इसे पसंद किया है। वहीं, लगभग साढ़े छह सौ यूजर्स ने इसे रीट्वीट किया है और कई ने इस पर दिलचस्प कमेंट भी किए हैं। 

कांग्रेस की क्लिप 1 मिनट 18 सेंकेंड की 
वहीं, भाजपा की ओर से क्लिप पोस्ट किए जाने के बाद कांग्रेस की नींद भी खुली। कांग्रेस ने भी राजनीतिक बयानबाजी में किए गए वार को वीडियो की शक्ल देते हुए 1 मिनट 18 सेकेंड की क्लिपिंग पोस्ट की है। इस क्लिप को करीब डेढ़ हजार लोगों ने पंसद किया है और लगभग साढ़े छह सौ लोगों ने रीट्वीट किया है। बता दें कि पहले चरण की वोटिंग प्रक्रिया के लिए गजट नोटिफिकेशन 5 नवंबर को और दूसरे चरण की वोटिंग प्रक्रिया के लिए 10 नवंबर को जारी हुआ था। गुजरात विधानसभा चुनाव में दोनों चरणों के लिए नामांकन का दौर समाप्त हो गया था। राज्य में पहले चरण की वोटिंग 1 दिसंबर को होगी, जबकि दूसरे चरण की वोटिंग 5 दिसंबर को होगी। पहले चरण के लिए प्रचार अभियान 29 नवंबर की शाम पांच बजे खत्म हो गया। वहीं, मतगणना दोनों चरणों की 8 दिसंबर को होगी। पहले चरण के लिए नामांकन प्रक्रिया 14 नवंबर अंतिम तारीख थी। दूसरे चरण के लिए नामाकंन प्रक्रिया की अंतिम तारीख 17 नवंबर थी। स्क्रूटनी पहले चरण के लिए 15 नवंबर को हुई, जबकि दूसरे चरण के लिए 18 नवंबर की तारीख तय थी। नाम वापसी की अंतिम तारीख पहले चरण के लिए 17 नवंबर और दूसरे चरण के लिए 21 नवंबर को हुई। 

यह भी पढ़ें- 

काम नहीं आई जादूगरी! गहलोत के बाद कांग्रेस ने पायलट को दी गुजरात में बड़ी जिम्मेदारी, जानिए 4 दिन क्या करेंगे

पंजाब की तर्ज पर गुजरात में भी प्रयोग! जनता बताएगी कौन हो 'आप' का मुख्यमंत्री पद का चेहरा

बहुत हुआ.. इस बार चुनाव आयोग Corona पर भी पड़ेगा भारी, जानिए क्या लिया गजब फैसला

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

12 जनवरी से रेल टिकट बुकिंग में बड़ा बदलाव, जानें सिर्फ कौन लोग बुक कर पाएंगे टिकट
काला चश्मा, काली जैकेट, काली ही वॉच...यूथ दिवस पर देखिए PM मोदी का स्वैग