भाजपा ने तीसरी सूची में 3 और प्रत्याशियों के नाम का किया ऐलान, अब तक 182 में 169 उम्मीदवार आए सामने 

Published : Nov 16, 2022, 06:19 PM ISTUpdated : Nov 16, 2022, 06:26 PM IST
भाजपा ने तीसरी सूची में 3 और प्रत्याशियों के नाम का किया ऐलान, अब तक 182 में 169 उम्मीदवार आए सामने 

सार

Gujarat Assembly Election 2022: भारतीय जनता पार्टी ने गुजरात विधानसभा चुनाव में प्रत्याशियों की तीसरी लिस्ट भी जारी कर दी। इस लिस्ट में तीन प्रत्याशियों के नाम का ऐलान किया गया है। अभी 13 और विधानसभा सीट पर उम्मीदवारों के नाम का ऐलान होना बाकी है। 

गांधीनगर। Gujarat Assembly Election 2022: गुजरात विधानसभा चुनाव में भाजपा ने बुधवार, 16 नवंबर को तीन और उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया। पार्टी अब तक तीन सूची जारी कर चुकी है। इसमें पहली सूची में 160 प्रत्याशियों के नाम थे और दूसरी सूची में 6 प्रत्याशियों के नाम का ऐलान किया गया था। अब तीसरी सूची के साथ 3 और नाम का ऐलान कर दिया गया है और इस तरह कुल 182 विधानसभा सीट में से अब तक 169 प्रत्याशियों की लिस्ट सामने आ चुकी है। अभी 13 और प्रत्याशियों के नाम का ऐलान होना बाकी है। 

पार्टी ने तीसरी सूची में तीन उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया है। इसमें मानसा विधानसभा सीट से जयंती भाई पटेल, खेरालू विधानसभा सीट से सरदार चौधरी और गरबाडा विधानसभा सीट से महेंद्र भाभोर को उम्मीदवार बनाया गया है। बता दें कि राज्य में विधानसभा चुनाव में पहले चरण के लिए नामांकन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। पहले चरण के लिए 14 नवंबर नामांकन भरने की अंतिम तारीख थी। वहीं, दूसरे चरण के लिए यह अंतिम तरीख 17 नवंबर है। इसके साथ ही भाजपा, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने अपने स्टार प्रचारकों की लिस्ट भी जारी कर दी है। 

 

 

वोटिंग दो चरणों में, 8 को रिजल्ट  
इस बार गुजरात विधानसभा चुनाव में पहले चरण के लिए नामांकन प्रक्रिया 14 नवंबर अंतिम तारीख थी। दूसरे चरण के लिए नामाकंन प्रक्रिया की अंतिम तारीख 17 नवंबर होगी। राज्य में पहले चरण की वोटिंग 1 दिसंबर को होगी, जबकि दूसरे चरण की वोटिंग 5 दिसंबर को होगी। वहीं, मतगणना दोनों चरणों की 8 दिसंबर को होगी और संभवत: उसी दिन देर रात तक अंतिम परिणाम जारी हो जाएंगे। पहले चरण की वोटिंग प्रक्रिया के लिए गजट नोटिफिकेशन 5 नवंबर को और दूसरे चरण की वोटिंग प्रक्रिया के लिए 10 नवंबर को जारी हुआ था। स्क्रूटनी पहले चरण के लिए 15 नवंबर को होगी, जबकि दूसरे चरण के लिए 18 नवंबर की तारीख तय है। नाम वापसी की अंतिम तारीख पहले चरण के लिए 17 नवंबर और दूसरे चरण के लिए 21 नवंबर निर्धारित की गई है।   

यह भी पढ़ें- 

काम नहीं आई जादूगरी! गहलोत के बाद कांग्रेस ने पायलट को दी गुजरात में बड़ी जिम्मेदारी, जानिए 4 दिन क्या करेंगे

पंजाब की तर्ज पर गुजरात में भी प्रयोग! जनता बताएगी कौन हो 'आप' का मुख्यमंत्री पद का चेहरा

बहुत हुआ.. इस बार चुनाव आयोग Corona पर भी पड़ेगा भारी, जानिए क्या लिया गजब फैसला

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

राज्यसभा: 'खुलेआम बेचा जा रहा जहर', आप सांसद राघव चढ्ढा ने उठाया खतरनाक मुद्दा
झगड़ा, बदला या कुछ और? दिल्ली में 3 डिलीवरी एजेंटों ने कैसे और क्यों किया बिजिनेसमैन का मर्डर?