
अहमदाबाद (ahmedabad). गुजरात प्रदेश में चुनाव की तारीख (assembly election 2022) निश्चित होने के बाद चुनावी गतिविधियां भी तेज हो गई है। राज्य में भाजपा द्वारा एक और कम्पेन की शुरुआत की गई हैं। प्रधानमंत्री ने यह नारा दिया था, जिसमें कहा गया है ‘इस गुजरात को मैने बनाया है’। प्रदेश अध्यक्ष सी.आर.पाटिल ने इसकी शुरुआती करवाई हैं। इस कैंपेन की शुरूआत के अवसर पर सी.आर.पाटिल ने कहा कि गुजरात में आदिवासी क्षेत्रों का विकास हुआ है। भ्रष्टाचार समाप्त हुआ हैं। गुजरात के गांवों में 24 घंटे बिजली की आपूर्ति हो रही है। गुजरात आज सफलता के शिखर पर हैं। प्रधानमंत्री द्वारा किए गये प्रयासों से गुजरात यहाँ तक पहुंचा है।
चुनाव की डेट आने के बाद पुहंचे थे पीएम मोदी, वलसाड से इलेक्शन कैंपेन की शुरूआत की
गौरतलब है कि विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा के बाद प्रधानमंत्री कल पहली बार गुजरात आए थे। उन्होंने वलसाड से चुनाव प्रचार की शुरुआत की। उन्होंने कपराडा के नानापोढा गांव में जनसभा को संबोधित किया था। सभा में उन्होंने कहा कि मुझे इस बार अपना सभी रिकॉर्ड तोड़ना है। नरेंद्र की तुलना में भूपेंद्र का रिकॉर्ड अत्यधिक होना चाहिए। यह चुनाव न नरेंद्र लड़ रहे हैं और न भूपेन्द्र लड़ रहे हैं।
मोदी ने कहा- गुजरात के प्रिय भाई-बहन लड़ रहे चुनाव
यह चुनाव हमारे गुजरात के हमारे प्रिय भाई-बहन लड़ रहे हैं। कंधे से कंधा मिलाकर साथ रहकर गुजरात का विकास करने का समय आया हैं। राष्ट्र के विकास के लिए गुजरात का विकास की भावना से हम सतत काम करते आये हैं। प्रत्येक गुजराती आत्मविश्वास से भरा हुआ हैं। प्रत्येक गुजराती के दिल से निकलना चाहिए। इस गुजरात को मैंने बनाया हैं।
उल्लेखनीय है कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब गुजरात के मुख्यमंत्री थे तब उन्होंने गुजरात के कल्याण हेतु विविध योजनाएं शुरू की थी। उनके मुख्यमंत्रित्व काल में गुजरात मॉडल का पूरे देश में प्रचार हुआ था। देश के हर राज्य में इस मॉडल की चर्चा हुई थी। राज्य में उपलब्ध कराई गई विविध सुविधाओं में चिकित्सा सुविधा का उल्लेख किया जा सकता हैं। गुजरात के अहमदाबाद में एक ही चिकित्सा परिसर में कैंसर, किडनी और हार्ट के अस्पताल स्थित हैं। इन अस्पतालों में गुजरात के अतिरिक्त सीमाई अन्य राज्यों से भी लोग चिकित्सा के लिए यहां आते हैं। यहां उन्हें ये सुविधाएं मुफ्त में ही मुहैया करवाई जाती हैं।
यह भी पढ़े- गुजरात की चुनावी राजनीति में नया मोडः इन दो पार्टियों के गठबंधन ने बढ़ाया सियासी पारा, जानिए पूरा मामला
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.